बाल्मीकि समाज ने निकाली जाहरवीर बाबा की शोभायात्र अलीगंज- बाल्मीकि समाज द्वारा श्री जाहरवीर गोगा जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुत्र शंशाक गुप्ता द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। यात्रा में शामिल बाल्मीकि समाज के युवा भक्ति भजनों पर थिरक रहे थे। शोभायात्रा मातादीन चौराहे से प्रारंभ होकर, गांधी मूर्ति चौराहा, मैन मार्केट, तहसील चौराहा सहित विभिन्न गली-मोहल्लों से होती हुई नगला पडाव पर सम्पन्न हुई। यात्रा से पूर्व आयोजकों ने गोगा झंडा चढ़ा कर छड़ी पूजन करके शोभा यात्रा की पवित्र ज्योत प्रज्ज्वलित की। बैंड बाजों के साथ निकाली गई। नगर के कई स्थानों पर इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। बाल्मीकि समाज के अनुसार उक्त शोभायात्रा में शामिल झण्डे को फर्रूखाबाद में आयोजित होने वाले मेले में शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमोद प्रेमी, हरी भगत, संतोष भगत, राहुल प्रेमी, अनिल, सुनील कुमार,, आशीष कुमार, अनिल कुमार, उमेश, मदनलाल, श्रीकृष्ण, रामप्रवेश, रिंकू, संजीव, राजीव, रामपाल, रोहित, राहुल, कमल, सचिन, रामकिशन, अनिल कुमा सूर्या, सु...