हाथरस के सीए जितेंद्र कुमार वर्मा वित्त मंत्रालय में बने सहायक निदेशक
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर हाथरस के आनंदपुरी कालोनी निवासी सीए जितेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र राम प्रकाश वर्मा ने वित्त मंत्रालय भारत सरकार में ग्रुप ए के अधिकारी के रूप में सहायक निदेशक के पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है।
जितेंद्र वर्तमान में भारत सरकार के कोल इंडिया लिमिटेड में लेखा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनके चयन को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है वहीं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें