गल्ला की दुकान में
, अलीगंज- थाना क्षेत्र के गांव हत्सारी रोड पर गल्ला दुकान में नकब लगाकर चोरों ने हजारों रूपए का सामान चोरी कर लिया। चोरी की प्राथमिकी हेतु तहरीर व्यापारी द्वारा थाने में दी गई है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
अलीगंज नगर के मोहल्ला सुदर्शनदास निवासी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र झब्बूलाल की गल्ला आढत की दुकान हत्सारी रोड पर सारा सिंह डिग्री कॉलेज के सामने है। सोमवार की शाम को अशोक दुकान को बंद कर घर आ गए थे। मंगलवार को प्रातः लोगों द्वारा सूचना दी कि गई कि दुकान का शटर टूट है। जब उन्होंने दुकान पर जाकर देखा तो शटर तो टूटा ही था साथ ही दुकान की पिछले हिस्से की दीवार टूटी है। जब सामान को देखा तो आठ बोरी सरसों जिसकी कीमत बीस हजार रूपए, चौबीस बोरी गेहूं उसकी कीमत 31 हजार रूपए तथा आठ बोरी मक्का कीमत छह हजार तथा पचास किलो का होले का बांट व नल का हत्था चोर चोरी कर ले गए। अशोक ने चोरी की प्राथमिकी हेतु तहरीर थाने में दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें