सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी यू0पी0-112, प्रभारी मॉनिटरिंग सैल आदि अधिकारी, कर्मचारीगणों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी यू0पी0-112, प्रभारी मॉनिटरिंग सैल आदि अधिकारी, कर्मचारीगणों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

हाथरस

 पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ शलभ माथुर द्वारा पुलिस कार्यालय हाथरस स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी यू0पी0-112, प्रभारी मॉनिटरिंग सैल, प्रभारी आईजीआरएस सैल आदि अधिकारीगणों, कर्मचारीगणों के साथ गोष्ठी की गई जिसमें ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन दृष्टि, आईजीआरएस आदि के संबंध में समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस  देवेश कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर  सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी सादाबाद  गोपाल सिंह आदि अधिकारीगण, कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

 डीआईजी ने कहा कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित अभियोगों के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी द्वारा न्यायालय से समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र विचारण एवं सुनवाई हेतु शीघ्रातिशीघ्र तिथि नियत करायी जाए। चिन्हित अभियोगों मे गवाहों की सूची नोडल अधिकारी द्वारा अपने सुदृढ पर्यवेक्षण, निर्देशन में तैयार करायी जाए तथा नियत तिथि पर गवाहो को गवाही हेतु  न्यायालय में उपस्थित कराया जाए। हत्या, लूट, बलात्कार, पॉस्को व अन्य महिला सम्बन्धी अपराध एवं अन्य गम्भीर अपराधो के अभियोगो में आरोप पत्रो को शीघ्रता से अल्पअवधि में प्राथमिकता के आधार पर माननीय न्यायालय से कमिटिड कराकर चार्ज फ्रेम की कार्यवाही करायी जाए । ऐसे अभियोग जिनमें पुलिस कर्मी गवाह हैं, उनके सम्बन्ध में जनपद प्रभारियों से सम्पर्क स्थापित कराकर समय से गवाही हेतु उपस्थित कराये जाये । यह सुनिश्चित किया जाये कि  न्यायालय में निर्धारित तिथि को उपस्थित होने वाले प्रत्येक गवाह की गवाही निर्धारित तिथि पर आवश्य हो जाये । ऑपरेशन दृष्टि के अंतर्गत जनपद मे सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की स्थिति की समीक्षा की गई तथा उपस्थित समस्त अधिकारीगणों को व्यपारियों, क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु जागरुक किया जाए । आईजीआऱएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा निस्तारित शिकायतों के सम्बन्ध मे समय से फीडबैक लिया जाए ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...