सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नाबालिग की हत्या के बाद लोगों में उमड़ा जनाक्रोश हजारों की तादाद में बालिका के शव को रखकर लगभग 5 घण्टे तक लगाया जाम! डीएम एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे परिजन।

 : नाबालिग की हत्या के बाद लोगों में उमड़ा जनाक्रोश हजारों की तादाद में बालिका के शव को रखकर लगभग 5 घण्टे तक लगाया जाम!

डीएम एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे परिजन।


घण्टों बाद डीएम एसएसपी ने घटना स्थल पर पहुँचकर लोगों को समझा बुझाकर खुलवाया जाम तब कही हो सका बालिका का अंतिम संस्कार!

24 घण्टे के अंदर अपराधी को किया जायेगा गिरफ्तार मुआवजा दिलाने का दिया आश्वाशन!

अलीगंज/एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झकरई में  उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 7 की 13 वर्षीय बालिका की हत्या उस समय कर दी जब वह अपने विद्यालय से घर को जा रही थी रास्ते में मक्के के खेत में घास से ढका हुआ उसका शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी। कड़ी  मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिये एटा भेज दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीण व आसपास के लोगों में काफी आक्रोश पनप गया था।वही मंगलवार को आक्रोशित लोगो ने एकत्रित होकर सड़क पर जाम लगा दिया जब पीएम होकर शव गांव झकरई आया जब शव को बीच सड़क पर रखकर जाम लग गया सुबह लगभग 8 बजे से हजारो की तादाद में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया वही लगभग 5 घण्टे तक जाम लगा रहा वही अलीगंज सर्किल सहित जनपद के आलाधिकारी भी जाम स्थल पर पहुचने लगे लेकिन आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन किसी को सफलता नही मिली वही घटना को लेकर इतना आक्रोश व्याप्त था कि आक्रोशित जमाकर्ताओं के बीच अधिकारियो की बात मानने को तैयार नही थे।पुलिस के आलाधिकारियों को जाम खुलवाने के लिये कड़ी मशक्कत गर्मी में करनी पड़ रही थी। हजारो की तादात में एकत्रित भीड़ भी गर्मी के चलते पसीने में तर हो रहे थे।वही आक्रोशित लोगो की एक ही मांग थी कि डीएम साहव व एसएसपी को बुलाओ  घण्टों बाद डीएम एटा अंकित अग्रवाल व एसएसपी राजेश सिंह अपने अधीनस्थों के साथ जाम खुलवाने के लिये पहुँचे। डीएम एसएसपी के द्वारा मृतका के पिता मुरारी व आक्रोशित भीड़ को समझाया गया तब कही आक्रोशित लोग बात मानने के लिये राजी हुए डीएम एसएसपी ने समझाया कि आपको दर्द है लेकिन में भरोसा देता हूं कि जो भी आरोपी होगा 24 घण्टे के अंदर घटना का रहस्य उजागर किया जायेगा साथ ही पीड़ित पिता को मुआवजा भी दिलाया जाएगा वही एक शस्त्र लाइसेंस के लिये आश्वाशन दिया। तब कही जाकर मृतका निशा का अंतिम सस्कार किया गया।

नही जले चूल्हे-- दिन भर बना रहा जनाक्रोश--

अलीगंज। अलीगंज के ग्राम झकरई में निशा पुत्री मुरारी की हत्या का क्या राज रहा आखिर दरिंदे ने उसकी हत्या क्यों की? यह सब जब आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद राज उजागर हो सकेगा। वही उक्त घटना को लेकर लोगों ने अपने घरों में चल्हे तक नही जलाये और शव को रखकर घण्टों जाम लगाया। आश्वाशन के बाद को खुलना गर्मी में जाम के चलते पुलिस को रुड डायवर्जन भी करना पड़ा बरहाल यह घटना परिषदीय विद्यालय में पढ़ने बाली नाबालिग छात्रा के साथ घटित हुई वही इस घटना को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए थे।

यह  घटित हुई थी दर्दनाक घटना---

अलीगंज! बीते दिबस अलीगंज क्षेत्र में उच्च माध्यमिक विद्यालय में पड़ने बाली कक्षा 7 की बालिका का शव एक मक्के के खेत में मिला।अलीगंज क्षेत्र के ग्राम झकरेई निवासी मुरारी लाल की पुत्री निशा उम्र लगभग 13 वर्ष रोजाना की भांति गांव के सरकारी स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम झकरेई में पढ़ने  गयी थी विद्यालय की दोपहर 2 बजे  छूट्टी हो गयी थी लेकिन बच्ची घर नही पहुँची। जब बच्ची घर नही पहुँची तो परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नही चला कुछ समय कुछ लोग खेत में घूमने आए तो वहाँ पर घास से ढका हुआ एक शव पड़ा था जब घास को हटाया तो बच्ची सरकारी स्कूल की ड्रेस पहने हुए थी जिसकी सूचना शव मक्का के खेत में पड़ा मिला जिसकी सूचना गांव में फैल गयी जब मौके पर जाकर देखा वहः वच्ची मक्के के खेत में अपने बैग के साथ मृत अवस्था में  कपड़े अस्त व्यस्थ हालत में मिली थी  घटना के बाद लोगो में आक्रोश बढ़ गया था।

 जनपद के अधिकारियो की रही मौजूदगी---अलीगंज के ग्राम झकरई में पूरे जनपद का पुलिस फोर्स मौजूद रहा और जाम को खुलबाने के लिये काफी कवायद करते दिखाई दिए।वही शिक्षा विभाग के आला धिकारी भी मौजूद रहे। डीएम अंकित अग्रवाल एसएसपी राजेश कुमार सिंह सहित अलीगंज के एसडीएम वेदप्रिय मोर्य सीओ सुधांशु शेखर कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह सहित सर्किल फ़ोर्स भारी तादाद में मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...