सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जीडी इंटर नेशनल विद्यालय में राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 जीडी इंटर नेशनल विद्यालय में राखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 अलीग़ंज। कस्वे के सीबीएसई से सीनियर सेकेंडरी (10 + 2)  मान्यता प्राप्त अलीगंज नगर के प्रतिष्टित संस्थान जी० डी० इंटरनेशनल स्कूल अलीगंज में स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण के अंतर्गत स्कूली बच्चों के बीच रक्षाबंधन बनाओ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस  कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती मन्दाकिनी अग्रवाल तथा श्री एस. पी. सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ | यह प्रतियोगिता तीन स्तर पर कराया गया। प्रथम चरण में क्लास 1से 4 तक के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं क्लास 5 से 8 तक के बच्चे द्वितीय चरण में जबकि 9 से 12 वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने तृतीय चरण में भाग लिए। स्कूल के उप निदेशक श्री यश कुमार  ने अपने सम्बोधन में कहा कि रक्षाबंधन पर्व सनातन संस्कृति और परम्परा का जुड़ाव का त्योहार है। यह भाई बहनों का अनूठा पर्व है। इस परम्परागत त्योहार में भाई बहनों के लिए त्याग और समर्पण का भाव दिखता है। विद्यालय के संस्थापक श्री सुल्तान सिंह जी ने प्रार्थना सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा देश ही एकमात्र है। जहां रिश्तों के लिए अलग अलग पर्व है। यह त्योहार सदियों से मनाया जाता रहा है। तथा साथ में उन्होंने सभी अभिभावको, बच्चों तथा विद्यालय के अध्यापिको को आशीर्वाद वचनों के साथ रक्षा बंधन कि शुभकामनाए दी | विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री त्रिपुरेश कुमार पांडेय ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार हर वर्ष  हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसका उल्लेख हमारे भविष्य पुराण, स्कंद पुराण, पद्मपुराण आदि में विस्तार से है। हम सभी धर्म, संस्कृति और परम्परा के वाहक हैं। अतः हम सब को उल्लास पूर्वक इसे मनाना चाहिए। सभी प्रतिभागी बच्चों के बीच काफी उत्साह एवं जोश दिखने को मिला। कक्षा 12 वी से कौस्तुक, प्रतिष्ठा, अंशिका, कक्षा 11वी वैष्णवी, पलक, उत्कर्ष, कक्षा 10वी से दक्षित, अदिति, वैष्णवी, संचित गुप्ता, कक्षा 9 वी से मानसी , तनवी, केया , आस्था कक्षा 8 वी से यशिका,अदीबा, स्मृति, आस्था, 7वी से रिया, श्रूति, निधि, काव्या जतिन, कक्षा 6वी से जयेंद्र, वैस्नवी, शास्वत, वैष्णवी, विनायक, 5वी.से दीपिका, शौर्य, अनु ,कक्षा 4वी. से अनव्या, यश,वंश, नित्यम, युवराज , कक्षा 3 से खुशी , आराध्य,दिव्या , कक्षा 2 से आद्रिका, रीतू, कक्षा 1 से आदर्श अब्दुल अजीम, खुश, प्रियल  और अन्य छात्र  आरोही शानवी सोनाक्षी आदि की राखियां, क्रमश प्रथम , द्वितीय एवम तृतीय स्थान पर रहीं ।।। इस मौके पर प्रधानाचार्य त्रिपुरेश कुमार पांडेय, उप प्रधानाचार्य एस. पी. सिंह, प्रदीप सिंह तथा विद्यालय के सभी अध्यापक गण जैसे  दीपक कुमार,  विनय गुप्ता, अभय चौहान, ललित पाठक, अभयदीप, विजय बहादुर, सुमित सक्सेना, अनुभव जैन, नीलम सिंह, अंशू सिंह, ज्योति गुप्ता, विकास गुप्ता, अर्चना सिंह, अल्का, दीक्षा, अल्का आशीष, अभिषेक गंगवार, अखिल प्रताप, कुलदीप, वरुण शुक्ला आदि सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...