बैठक कर टीकाकरण लगबाने से मना करने बालों का किया भृम दूर।
अलीगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलीगंज के ग्राम खरसुलिया में एक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में टीकाकरण हेतु लोगों को प्रेरित किया गया जो लोग टीका नही लगवाते है।सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान जो 11 सितंबर 23 से 16 सितंबर23 तक चलाया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को अलीगंज के गाँव खरसुलिया में टीकाकरण जन जागरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य टीकाकरण से विभिन्न भ्रांतियों के चलते टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवारों को जानकारी प्रदान की गई और टीकाकरण के लाभ जोकि 11 जानलेवा बीमारियों से बचाने का काम करते हैं उस संबंध में बताया गया। इस बैठक में ग्रामवासी महिला और पुरुष आदि सम्मिलित रहे। बैठक में टीम एटा यूनिसेफ ने काफी सहयोग किया। इस बैठक में नवनियुक्त अधीक्षक अलीगंज डॉक्टर अश्विनी मित्तल जिला यूनिसेफ समन्वयक अधिकारी आलोक वर्मा बीएमसी शाहरुख चौधरी बीसीपीएम नरेंद्र शर्मा सीएचओ शुभी चंदेल आशा और आंगनवाड़ी आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें