सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर दें अभिभावक व शिक्षक : स्वामी चंद्रेश्वर गिरी जीवन की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए संस्कारों की विशेष आवश्यकता : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज

 शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर दें अभिभावक व शिक्षक : स्वामी चंद्रेश्वर गिरी 

जीवन की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए संस्कारों की विशेष आवश्यकता : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराजम


अलीगढ। सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु उ.प्र. के ललितपुर जनपद में सिद्धपीठ श्री चंडी धाम पर प्रतिदिन चल रहे नवकुंडात्मक श्री श्री 1008 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं सवा करोण पार्थिव शिव रुद्राभिषेक के तहत शनिवार को विशाल पार्थिव शिव रुद्राभिषेक एवं विद्यालयों के बच्चों का सम्मान किया गया,जिसमे भारत के विभिन्न स्थानों से आये संत महात्माओं ने अपने प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को आशीर्वाद दिया।

ललितपुर में श्री चंडी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री चंद्रेश्वर गिरी के सानिध्य में चल रहे विशाल नवकुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं सवा करोड़ पार्थिव शिव लिंग निर्माण अनुष्ठान के तहत प्रतिदिन यज्ञ एवं पूजन अर्चन किया जा रहा है जिसमे शनिवार को देश के तमाम हिस्सों से संतों ने सम्मिलित होकर भगवान शिव का अभिषेक एवं अर्चन किया इस अवसर पर अलीगढ से वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने इस विशाल अनुष्ठान में अपनी उपस्थित दी। प्रातः कालीन बेला में जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चो द्वारा 25 हजार हनुमान चालीसा पाठ किया गया जिसके सम्मान स्वरुप विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उसके बाद 51 ब्राह्मणों द्वारा देवी चंडी के पाठों से महायज्ञ में आहुतियाँ दीं गयीं तत्पश्चात लगभग 10 लाख पार्थिव शिवलिंगों का दूध, दही, घी, शहद, बूरा, पंचामृत से अभिषेक किया गया।

चंडी पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी श्री चंद्रेश्वर गिरी जी महाराज ने अपने आशीर्वचनो के माध्यम से हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों के सम्मुख कहा कि सनातन परम्परा के निर्वहन हेतु संतों द्वारा समय समय पर विशाल अनुष्ठान कराये जाते हैं जिससे कि आधुनिक पीढ़ी में संस्कारों का विकास हो सके। उन्होंने बताया कि आज की शिक्षा केवल किताबी ज्ञान बन रहा है जहाँ प्रतिस्पर्धा की रेस में संस्कारों का अभाव देखने को मिल रहा है। संस्कारी पुत्र,पुत्री,बहू सबको चाहिए लेकिन अपने बच्चों में संस्कार देने के लिए किसी के पास समय नहीं है यही मुख्य कारण है कि आजकल लव जिहाद और धर्मान्तरण जैसी घटनायें देखने को मिल रहीं है। संतों के माध्यम से बच्चो सहित परिवार में संस्कारित माहौल बनता है।

रुद्राभिषेक मे अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने बताया कि स्कूलों में किताबों के ज्ञान के साथ संस्कारों का होना अत्यंत जरूरी है। क्योंकि किताबें केवल परीक्षा में उत्तीर्ण कर सकतीं हैं परन्तु समाज में संस्कारों की अहम भूमिका है। अनुष्ठान में आचार्य गौरव शास्त्री,हीरानंदगिरी जी महाराज,कथा व्यास आचार्य शिवम शास्त्री, प्रमोद मिश्रा,दीपेश राजोरिया,उत्कर्ष अग्निहोत्री सहित हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...