टेंपो पलटने से एक महिला और बच्चा घायल

 टेंपो पलटने से एक महिला और बच्चा घायल

सिकंदराराऊ।

 थाना क्षेत्र के गांव नारई से पटना पक्षी विहार दर्शन करने के लिए जा रहे लोगों का एक ऑटो जलेसर रोड पर पलट गया  जिसमें एक महिला और एक बच्चा घायल हो गया। 

सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नारई निवासी आधा दर्जन महिला एवं बच्चे एक ऑटो से पटना पक्षी विहार  दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जलेसर रोड पर चलते चलते अचानक ऑटो नियंत्रण होकर पलट गया। जिसमें सवार एक महिला और एक बच्चा घायल हो गया। टेंपो को पलटा देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सूचना कर 108 एंबुलेंस को बुला लिया और घायल महिला और बच्चे को तत्काल सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर भर्ती कर लिया।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2