सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोधी समाज की निष्ठा एवं भोलापन ही इनकी पहचान: सीमा उपाध्याय लोधी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया रानी अवंती बाई लोधी का 192 वाँ जन्मोत्सव

 लोधी समाज की निष्ठा एवं भोलापन ही इनकी पहचान: सीमा उपाध्याय


लोधी समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया रानी अवंती बाई लोधी का 192 वाँ जन्मोत्सव 


सिकंदराराऊ

क्षेत्र के गाँव कासिमपुर में लोधी समाज द्वारा रानी अवंती बाई लोधी का 192 वाँ जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय मौजूद रहीं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूद लोधी समाज के लोगों के बीच करीब 4 घंटे कार्यक्रम चला। इस दौरान आयोजक कमेटी ने समाज से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं भारतीय सिविल सर्विस में शामिल हुए युवाओं का सम्मान किया । वहीं नन्हे मुन्हें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

 फर्रुखाबाद से पधारे सांसद मुकेश राजपूत ने महारानी अवंती बाई लोधी के जीवन के बारे में बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कल्याण सिंह एवं उमा भारती की जमकर तारीफ कर समाज के लोगों को खूब उत्साहित किया।

 जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय ने कहा कि लोधी समाज की निष्ठा एवं भोलापन ही इनकी पहचान है। लोधी समाज ने सिकंदराराऊ विधानसभा एवं फतेहपुर सीकरी लोकसभा में हमारा पूरा साथ दिया। इसलिए मैं आजीवन इस सामज की ऋणी रहूँगी। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक आईआरएस अमरपाल सिंह लोधी के अलावा सुरेश प्रताप गाँधी पूर्व विधायक, अमर सिंह यादव पूर्व विधायक, रेशमपाल सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य उमा शंकर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर यादव पहलवान, डॉ० तरुण राणा, रिंकू शर्मा, बबलू लोधी, भूरा लोधी, डॉ० ललित बघेल, ओमकार लोधी प्रधान, शिव सिंह लोधी प्रधान, पंकज गुप्ता भाजपा नेता, योगेंद्र लोधी, संजू बघेल, रूम सिंह लोधी प्रधान, वीरेश शर्मा, आशीष दीक्षित, आकाश दीक्षित, रानू पण्डित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता  पूर्व ब्लाक प्रमुख देवदत्त वर्मा ने की ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...