अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा का आयोजन

 अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा का आयोजन

सिकंदराराऊ। 

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की एक शोक सभा कैम्प कार्यालय गंगा विहार अगसौली चौराहा पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता व रिंकू यादव के संचालन में सम्पन्न हुई। शोक सभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश यादव  के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया गया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने मृतक आत्मा की शांति हेतु तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दे।

   शोक सभा में  प्रदेश सचिव महेश यादव संघर्षी, डॉ ओमकार सिंह, सुनहरी लाल यादव प्रधान अगसौली, रुम सिंह यादव नेता जी, गौरव यादव अध्यक्ष सहकारी समिति लिमिटेड अगसौली, वीरपाल सिंह यादव डायरेक्टर सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली, मृदुल यादव एडवोकेट, सत्यवीर यादव एडवोकेट, बीरेंद्र सिंह नेताजी, राकेश यादव, विनेश कुमार यादव, श्यौराज सिंह यादव, देवव्रत यदुवंशी एडवोकेट, संदीप यादव, जयप्रकाश यादव,  संजीव कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2