सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ पुलिस ने दो गोकश जेल भेजे , 7 कुंतल गोमांस एवं छुरा तथा डायजापाम पाउडर बरामद

 सिकंदराराऊ पुलिस ने दो गोकश जेल भेजे , 7 कुंतल गोमांस एवं छुरा तथा डायजापाम पाउडर बरामद



सिकंदराराऊ 

कोतवाली पुलिस ने दो गौकश गिरफ्तार कर जेल भेजे हैं। जिनके कब्जे से 7 कुंतल गोमांस, दो छुरे, 3 रस्सी एवं 1 किलो 100 ग्राम नशीला पाउडर एवं एक स्कॉर्पियो गाड़ी तथा 7500 रुपये बरामद किए हैं । 

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय के निर्देशन एवं क्षेत्रधिकारी डॉ आनंद कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ भ्रमण चेकिंग में पंत चौराहे पर पहुंचे तो लोगों द्वारा सूचना दी गई कि कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड स्थित गांव बिलार के पास पेट्रोल पंप से पहले एक स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई है। जिसमें गोमांस भरा हुआ है तथा दो व्यक्ति उसके अंदर फंसे हुए हैं। सूचना पाकर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जहां स्कॉर्पियो गाड़ी पलटी पड़ी थी, जिसमें गौ मांस के बड़े-बड़े टुकड़े भरे हुए थे तथा दो व्यक्ति गाड़ी के अंदर फंसे हुए थे। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाल कर नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम सुमित जाटव पुत्र सुनील निवासी रघुवीर एनक्लेव थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद एवं परवेज तोमर पुत्र उम्मेद अली निवासी शालीमार गार्डन थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद बताए। गाड़ी के अंदर भरे मांस के बारे में पूछा गया तो दोनों ने एक स्वर में बताया कि वे लोग आवारा गोवंश को पड़कर काट देते हैं और उनका मांस इसी गाड़ी में भरकर दिल्ली गाजियाबाद आदि जगह पर ले जाकर बेज देते हैं। बरामद गौमांस दोनों ने मिलकर भार्गव कस्बा के पास आवारा गोवंशों को काटकर गाड़ी में भर लिया था तथा बचने के लिए सीलमपुर दिल्ली जा रहे थे कि तेज रफ्तार होने के कारण अचानक सामने से आई नीलगाय को बचाते हुए उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई और वह गाड़ी के अंदर फस गए। उन लोगों के पास नशीला पाउडर डायजापाम भी मिला जिसे वे आटे में मिलाकर गोवंश को खिला देते हैं। जिससे गोवंश बेहोश हो जाते हैं और वह उन्हें आसानी से कटकर मांस तैयार कर लेते हैं और मौका लगने पर नशा करने वालों को बेच भी देते हैं। जिससे धन कमाते हैं । अभियुक्तों ने पूछने पर बताया कि इन रस्सियों से बांधकर इन्हीं छुरियों से गोवंश को काटते हैं। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत सुमित जाटव एवं परवेज तौमर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अहमद हसन एवं अमन पाल, धर्मेंद्र गिरी, राहुल कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...