सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 

माननीय प्रधानमंत्री जी के पंचप्रण पर आधारित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा संवाद इंडिया @2047 भारत के पंचप्रण पर युवा परिचर्चा का आयोजन नेहरु युवा मंडल अलीगंज द्वारा  संस्कार पैराडाइज मोहल्ला  लुहारी दरवाजा अलीगंज में आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में श्री किशनवीर सिंह शाक्य पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उपस्थिति छात्र-छात्राओं को अमृत काल के पंचप्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी | और छात्र-छात्राओं को रोजगार व स्वरोजगार से संबंधित तथा एक श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया | श्री शाक्य ने माननीय मूल्यों  पर आधारित शिक्षा के बारे में जानकारी दी| विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन  शाक्य ने छात्र-छात्राओं को पंचप्रण के बारे में बताया  तथा पंचशील के सिद्धांतों को भी समझाया कार्यक्रम में उपस्थित श्री सौरभ उपाध्याय एचआर हेड मल्टीनेशनल कंपनी ने छात्र-छात्राओं को करियर के संबंध में जानकारी दी तथा श्री भूपेंद्र सिंह शाक्य  प्रोफेसर आगरा विश्वविद्यालय ने छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के संबंध में जानकारी दी और बताया कि कैसे छात्र-छात्राएं रूरल उद्योग ,कम्युनिटी डेवलपमेंट आदि में  रोजगार प्राप्त  कर सकते है के विषय में विस्तृत जानकारी दी | इस कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनाती के दौरान बुर्का पाल सुकमा छत्तीसगढ़ के दुर्गम क्षेत्र में नक्सलवाद से बहादुरी से लड़ते दिनांक 23/10/1999 को  शहीद  रामनरेश पत्नी श्रीमती शकुंतला देवी तथा  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तैनाती के दौरान जिला तमेन लांग मणिपुर में सामान्य चुनाव संपन्न कराते समय उग्रवादियों से बहादुरी से लड़ते दिनांक 24/04/2017 को 74 बटालियन के शहीद के• पी• सिंह की पत्नी श्रीमती सरोजनी देवी को के•रि•पु• के इंस्पेक्टर  पी•के• त्यागी को नेहरू युवा मंडल द्वारा सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी पुनीत गोयल, नेहरू युवा मंडल के अध्यक्ष, श्री कौशलेंद्र  रतन शाक्य , कार्यक्रम का  संचालन श्री दयानंद श्रीवास्तव  ने किया l इस अवसर पर एनवाईवी आलोक राठौर, परमेंद्र शाक्य अनुभव शाक्य दिव्यरतन, सिद्धार्थ रतन ,अभिषेक रतन ,नितिन शाक्य ,विशाल शाक्य, स्पर्श ,उपस्थित रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...