सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घटना के खुलासे को एसएसपी ने गठित की पांच सदस्यीय एसआईटी

 घटना के खुलासे को एसएसपी ने गठित की पांच सदस्यीय एसआईटी

अलीगंज- छात्रा की हत्या के सात दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। खुलासे के लिए जहां पुलिस विभाग की एसओजी, इंटेलीजेंस, सर्विलांस टीम के साथ छह अन्य टीमें भी लगाई जा चुकी है। घटना के जल्द खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं लगे हुए है। इस मामले के जल्द खुलासे के लिए पुलिस कप्तान ने पांच सदस्यीय एसआईटी टीम का गठन किया है। 

किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या के लिए खुलासे के लिए पुलिस ऐंडी से चोटी का जोर लगा रही है। दिन और रात में डेरा डालकर अधिकारी गांव में प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ कर रही है, लेकिन कोई भी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस के सामने सबसे बडी परेशानी यही देखने को मिल रही है। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह एवं सीओ सुधांशु शेखर के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के खुलासे के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। टीमें निरंतर अपना कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना के लिए खुलासे के लिए स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए एक इंस्पेक्टर, दो सबइंस्पेक्टर एवं दो सिपाही की नियुक्ति कर एसआईटी गठित की है। उन्होंने कहा कि खुलासा जल्द किया जाएगा।



सोशल मीडिया पर रखी जा रही है नजर

अलीगंज- घटना के बाद से सोशल मीडिया में तरह-तरह की वीडियो को अपलोड किया जा रहा है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन को नजरअंदाज किया गया है। एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे सोशल मीडिया पर वीडियो, फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कई वीडियों में छात्रा के परिजनों को आत्मदाह करने के लिए उकवाने का भी मामला प्रकाश में आया है, ऐसे लोगों को चिहिन्त किया जा रहा है। 

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ सोशल मीडिया का ग्रुप चलाने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रहे है। जिस छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है उसका न तो फोटो, नाम, पता आदि को नहीं प्रचारित किया जा सकता है। इसके अलावा छात्रा के परिजनों को उकसाकर उसको आत्मदाह करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस तरह के वीडियो को बनाने तथा प्रचारित करने वालों के विरूद्व प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...