सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रक्षाबंधन 31 अगस्त को ही मानना श्रेष्ठ एवं शुभ :पंडित सुभाष दीक्षित

 रक्षाबंधन 31 अगस्त को ही मानना श्रेष्ठ एवं शुभ :पंडित सुभाष दीक्षित

सिकंदराराऊ

 नगर के विद्वान ज्योतिष आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित ने रक्षाबंधन का पर्व मनाए जाने को लेकर समाज में फैल रही भ्रांतियों का निराकरण करते हुए कहा है कि निर्णय सिंधु में हेमाद्री का मंतव्य भविष्य पुराण का उल्लेख है कि श्रावण की पूर्णिमा में सूर्योदय के अनन्तर श्रुति स्मृति विधान से उपाक्रम श्रावणी कर्म रक्षाबंधन करें। 

या तिथि ससमनु प्राप्य उदयं याति भास्कर:। सा तिथि: सकला ज्ञैया स्नान दान व्रतादिषु।। उदयन्नैव सविता यां तिथिम्  प्रतिपद्यते। सा तिथि सकला ज्ञेया दानाध्यन कर्मसु।।

 उन्होंने कहा कि सूर्योदय के बाद तिथि चाहे जितनी भी हो उसी दिन व्रत, पूजा, यज्ञ, अनुष्ठान ,स्नान और दानादि के लिए संपूर्ण अहोरात्र में पुण्यकाल प्रदान करने वाली माना गया है। लौकिक व्यवहार में रक्षा विधान हमेशा उदयातिथि में होता है । श्री राम नवमी, दुर्गा अष्टमी, एकादशी, गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन ,भाई दूज आदि का कर्मकाल दिन में ही होता है। इन्हें दिन व्रत के नाम से जाना जाता है और दिन व्रत के लिए उदया तिथि साकल्या पादिता तिथि ली जाती है। 

श्री दीक्षित ने बताया कि जब दिन की शुभता मिले तो रात्रि का यथासंभव त्याग करना ही उचित है अर्थात कोई तिथि दो दिन मिले एक रात्रि में और दूसरी दिन में सूर्योदय के समय तो उसमें सूर्योदय कालीन तिथि शुभ एवं श्रेष्ठ मानी जाती है । अत: इस वर्ष सभी विवादों का त्याग करके सभी विद्वानों को एक मत से 31 अगस्त 2023 दिन गुरुवार को ही रक्षाबंधन मानना चाहिए । इसी प्रकार रक्षाबंधन करना सभी भाई बहन एवं समाज परिवार के लिए हिट कर्क एवं कल्याणकारी रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...