सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आल. यू.पी.स्टाम्प बैन्डर्स एसोसियेशन ने रखी हड़ताल

 आल. यू.पी.स्टाम्प बैन्डर्स एसोसियेशन ने रखी हड़ताल  

सिकंदराराऊ। 

ऑल यू.पी.स्टाम्प बैंडर्स एसोसिएशन के  सिकन्द्राराऊ तहसील अध्यक्ष अमर सिंह बघेल के नेतृत्व में सिकन्द्राराऊ तहसील के सभी स्टाम्प बैंडरों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को बन्द कर प्रदेश में ई स्टाम्प पेपर की फोटो कॉपी स्कैनिंग करते हुए स्टाम्प चोरी हो रही है, जिसे रोकने हेतु आम जनमानस द्वारा पहचाने जाने वाले फीचर्स, प्रदेश के स्टाम्प बैंडर्स का आई कार्ड शीघ्र जारी किया जाए, एक लाख के साक्षेप में 250 रुपए कमीशन स्टांक होल्डिंग कापरेशन से दिलाया जाए, फिजिकल स्टाम्प पेपर एवं ई स्टाम्प सामानांतर निरंतर रखा जाए जिससे राजस्व चोरी की संभावना नहीं है एवं कोषागार के माध्यम से सोफ्टवेयर डवलप करते हुए ई स्टाम्प की बिक्री कराई जाए स्टाक हाल्डिंग के अधीन ई स्टाम्पिंग करना मुश्किल है को लेकर कलम बन्द हड़ताल रखी । आगे उन्होंने कहा कि सभी लोग इसी प्रकार संगठित रहेंगे तो संगठन की जीत एक दिन अवश्य होगी। उपरोक्त हड़ताल के समर्थन में सभी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखक एसोसिएशन व टाइपिस्टों ने पूर्ण समर्थन दिया है जिससे आज की हड़ताल पूर्णतया सफल रही।

  हड़ताल में समर्थन करने वाले प्रमुख रुप में सुरेन्द्र वशिष्ठ एडवोकेट अध्यक्ष सिविल बार एसोसिएशन, बनी सिंह बघेल एडवोकेट, सीपी शर्मा सचिव, हरपाल सिंह यादव, हिमांशु दीक्षित एडवोकेट, जितेन्द्र यादव एडवोकेट, राकेश बघेल एडवोकेट, सत्यवीर यादव एडवोकेट, विपिन जादौन, रुपेन्द्र बघेल, मृदुल यादव, उदयवीर चौधरी एडवोकेट, बृजेश यादव एडवोकेट सचिव दी बार एसोसिएशन, देवेन्द्र दीक्षित शूल, जितेन्द्र सिंह यादव, संजीव यादव अध्यक्ष दस्तावेज लेखक एसोसिएशन, रामविरेश यादव, केदार सिंह यादव, अबधेश यादव, शिवकुमार कुमार जैन, रनवीर सिंह पुंढीर, धनीराम वर्मा, यादराम बघेल, संजीव भटनागर, संतोष यादव, राजकुमार सुशील, आनंद वर्मा, फतेहसिंह बघेल, प्रकाश भानु राजपूत, ओमप्रकाश यादव, रामकुमार जैन, श्याम यादव, कुलदीप पचौरी, लाल सिंह बघेल, देवीराम बघेल, लाखन सिंह बघेल, जितेंद्र सिसौदिया, सीपी बघेल, लाल सिंह बघेल, वीरेंद्र यादव, देवा बघेल, अमर सिंह बघेल तहसील अध्यक्ष, शैलेन्द्र कुमार तहसील महामंत्री आदि स्टाम्प वेंडर मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...