सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एसओजी टीम एवं थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अपहरण की घटना का सफल अनावरण करते हुए अपहृत को सकुशल बरामद

 एसओजी टीम एवं थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में  अपहरण की घटना का सफल अनावरण करते हुए अपहृत को  सकुशल बरामद


हाथरस

एसओजी टीम एवं थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के अंतर्गत हुए अपहरण की घटना का सफल अनावरण करते हुए अपहृत को  सकुशल बरामद किया गया । घटना में शामिल 2 अपहरणकर्ता गिरफ्तार किये। निशादेही पर अवैध तमंचा-कारतूस व घटना में प्रयुक्त बुलेरो गाडी बरामद किया है। 

 थाना हाथरस जंक्शन पर विनोद कुमार पुत्र हरचरण निवासी लाडपुर थाना हाथरस जंक्शन द्वारा तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि वादी के पुत्र जीतू उर्फ जितेन्द्र कुमार वार्ष्णेय का कुछ समय पूर्व आरोपी विष्णु उपरोक्त के साथ विवाद हो गया था । दिनांक 28.08.2023 को वादी का पुत्र जीतू उर्फ जितेन्द्र कुमार हाथरस शहर से गांव को मोटरसाइकिल से आ रहा था, तभी रास्ते में नगला इमलिया के पास समय करीब सांय 4.15 बजे आरोपी विष्णु उपरोक्त अपने साथियों के साथ मिलकर वादी के पुत्र का अपहरण करके बुलेरों गाडी में डालकर ले गये । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा घटना को अत्यंत गम्भीरता से लेते हुए अपहृत की शीघ्र सकुशल बरामदगी व घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया । जिसके क्रम में गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त धरातलीय साक्ष्य, टेक्निकल एड व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से थाना हाथरस जंक्शन पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में अपहरण के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 2 अपहरणकर्ताओं रोहताश पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम साधन थाना अछनेरा जनपद आगरा व रंजीत पुत्र कुलडोरी निवासी ग्राम साधन थाना अछनेरा जनपद आगरा को NH2 की तरफ जाने वाले दक्षिणी वाईपास के किनारे(आगरा) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अपह्रत जीतू उपरोक्त को सकुशल फरह(मथुरा) क्षेत्र से बरामद कर परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों की निशादेही पर 1 अवैध तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त एक बुलेरो गाड़ी नं0 UP 80 FM 9016 बरामद की गई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि सहअभियुक्त विष्णु पुत्र अनवर सिंह निवासी नगला खिरनी थाना चन्दपा का करीब 1 माह पूर्व अपह्रत जीतू उर्फ जितेन्द्र के साथ कहासुनी के उपरान्त मारपीट हो गयी थी। जिसके उपरान्त गांव के सम्भ्रान्त लोगों ने दोनों में आपस में राजीनामा करा दिया था । परन्तु विष्णु राजीनामा से संतुष्ट नहीं था । विष्णु अपह्रत जीतू को सबक सिखाना चाहता था। इसी बात को लेकर विष्णु उपरोक्त ने अपने सहअभियुक्तो के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई । दिनांक 28.08.2023 को योजनानुसार मुख्य आरोपी विष्णु अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर अपह्रत जीतू का अपहरण कर लिया तथा पुलिस टीमो की सतर्कता के दृष्टिगत आरोपीगण अपह्रत को फरह (मथुरा) क्षेत्र में छोड़ कर भाग गये थे । जहाँ से पुलिस टीम द्वारा अपह्रत को सकुशल बरामद कर लिया गया है । घटना में शामिल अन्य शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...