सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वॉट टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना का सफल अनावरण घटना में शामिल 4 लुटेरे गिरफ्तार , लूटे हुए 6090 रुपये व 2 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा-कारतूस, चाकू बरामद

 स्वॉट टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना का सफल अनावरण

 घटना में शामिल 4 लुटेरे गिरफ्तार , लूटे हुए 6090 रुपये व 2 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा-कारतूस, चाकू बरामद

हाथरस 

स्वॉट टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया है। घटना में शामिल 4 लुटेरे गिरफ्तार करके उनके कब्जे से लूटे हुए 6090 रुपये व 2 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा-कारतूस, चाकू बरामद किये हैं। 

 बता दें कि 13.08.2023 को वादी रामनरेश शर्मा पुत्र बृह्मजीत शर्मा निवासी अम्बा, थाना अम्बा जनपद मुरैना(म0प्र0) द्वारा थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक 12/08/2023 को दूध का टैंकर नं0-MP06HC3303 (जिसमें करीब 12000 लीटर दूध था) जिसको अम्बा (मुरैना म0प्र0) से मुरादनगर(गाजियाबाद) प्लान्ट पर पहुँचना था । टैंकर को चालक निरमेश सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी खेरिया थाना इरादतनगर जनपद आगरा व हेल्पर रामजीत पुत्र बदन सिंह निवासी खन्डेर चाची का पुरा थाना फतिहाबाद जनपद आगरा ले जा रहे थे । दिनांक-12.08.2023 की रात्रि करीब 21.30 बजे शमशाबाद रोड से आगरा रिंग रोड पर 4 अज्ञात लोग अलीगढ तक जाने की बात कहकर टैंकर में बैठ गये । सादाबाद से आगे टैंकर में बैठे व्यक्तियों ने ड्राइवर व हेल्पर को काबू में करके  मारपीट कर दोनों के मोबाइल व रूपये छीन लिये तथा टैंकर को एक व्यक्ति स्वंय चलाने लगा ।  रात्रि करीब 23.00 बजे हतीसा पुल के ड्राईवर व क्लीनर ने बाईपास पर कांवड़ यात्रा में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ियों का सायरन सुना तो मदद के लिये शोर मचाया तब उक्त चारों बदमाश पुलिस के डर से हतीसा पुल के पास टैंकर व चालक व क्लीनर को छोड़कर भाग गये । उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट तथा स्वॉट व सर्विलॉस टीम को लगाया गया ।  दिनांक 20.08.2023 को थाना हाथरस गेट पुलिस एवं स्वॉट टीम के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त धरातलीय साक्ष्य, टैक्निकल एड व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से टैंकर चालक व क्लीनर से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 4 अभियुक्तों हरेन्द्र उर्फ बीरू पुत्र उदय सिंह निवासी लखुरानी थाना शमशाबाद जनपद आगरा , प्रद्यूमन सिंह उर्फ टीटी पुत्र रामखिलाडी निवासी गढी रामसुख थाना इरादतनगर जनपद आगरा, शिवम तोमर उर्फ किट्टू पुत्र यशपाल सिंह निवासी गढी जहान सिंह शमशाबाद रोड थाना शमशाबाद जनपद आगरा , राहुल पुत्र अमर सिंह निवासी मौहल्ला क्षत्रिय कालोनी थाना शमशाबाद जनपद आगरा को रुहेरी तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई । जिनके कब्जे से लूटे हुए 6090/- रूपये, लूटे हुये 2 मोबाइल फोन, 3 तमंचा 315 बोर, 4 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 चाकू,  एक मोटरसाइकिल चैसिस नम्बर ME4JC892FLG002887 व इंजन नम्बर JC89EG0006924 बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगणों से की गई पूछताछ में अभियुक्त हरेन्द्र उर्फ बीरू द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में दूध का टैंकर चलाता था टैंकर से दूध निकालकर चिलर प्लांटो पर नगद बेचकर दूध की जगह टैंकर में पानी मिला दिये जाने की उसे पूर्ण जानकारी थी। इसी लालच में उसके द्वारा अपने सह-अभियुक्तों के साथ मिलकर टैंकर लूट की योजना बनाई गई व दिनांक 12.08.2023 को उक्त घटना को अंजाम दिया गया लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण टैंकर लूट कर ले जाने में सफल नहीं हो सके ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...