कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम सिकंदराराऊ मंगलवार की देर रात्रि एटा रोड पर रेलवे फाटक के पास एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवेक पुत्र बबलू चौहान निवासी गांव मीरपुर थाना सिकंदराराऊ मंगलवार की रात्रि 10:30 बजे मोटरसाइकिल से जा रहा था। तभी एटा रोड पर रेलवे फाटक के पास एक अनियंत्रित गति से आ रही कैंटर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । जिससे विवेक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया। विवेक की मृत्यु की जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।