सिकंदराराऊ मोहल्ला बारहसैनी में, राशन डीलर अर्चना देवी द्वारा आयुष्मान कैंप लगाकर लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए गए ।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ के स्वास्थ्य कर्मी रवि कुमार द्वारा लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। राशन डीलर अर्चना देवी ने बताया कि इस समय आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले लाभार्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके जरिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित परिवारों को इसका लाभ दिया जाएगा। साथ ही इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा, ताकि सभी लाभार्थियों का कार्ड बनाया जा सके। शासन से दिशा-निर्देश मिला है कि योजना के सभी लाभार्थियों को सूची ग्रामवार, वार्डवार संबंधित ग्राम पंचायत या वार्ड के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। साथ ही आशा कार्यकर्ता को भी उपलब्ध करा दी जाएगी। अभियान के दौरान लगने वाले कैंप के बारे में आशा कार्यकर्ता लाभार्थी परिवार को सूचना देंगी। योजना के तहत एक साल में प्रति परिवार 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क इलाज की सुविधा है जो भर्ती होने पर मिलती है। आयुष्मान कार्ड होने से भर्ती होकर इलाज करवाने में समय की बचत होती है। योजना के तहत मातृ स्वास्थ्य और सी-सेक्शन या उच्च जोखिम प्रसव की सुविधा, नवजात और बच्चों के स्वास्थ्य, कैंसर, टीवी, कीमोथेरपी, रेडिएशन थेरेपी, हार्ट बाईपास सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, आंखों की सर्जरी, दिल की बीमारी, किडनी, लीवर, कोरोनरी बायपास, घुटना प्रत्यारोपण, स्टंट डालना, आंख, नाक, कान और गले से संबंधित बीमारी आदि शामिल हैं।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें