ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
सिकंदराराऊ स्थानीय पंत चौराहे के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । सोनू पुत्र राजेश कुमार एवं हिरदेश पुत्र जगदीश निवासी गांव नगला कंसरी थाना बागवाला जिला एटा अपनी रिश्तेदारी में गांव मानई थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ जा रहे थे । जैसे ही वे अलीगढ़ रोड पर पंत चौराहे के पास पहुंचे तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें