कस्वा अलीगंज में भगवान बुद्ध की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई
शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।यात्रा में वच्चे पुरुष,महिलायें भक्ति मय भजनों पर नाच रहे थे वहीं भगवान बुद्ध के जयकारों ने माहौल भक्तिमय कर दिया। शोभा यात्रा से पूर्व विधायक ममतेश शाक्य,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रत्न शाक्य, ने फीता काट कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि महात्मा बुध ने पूरे विश्व को अहिंसा व शांति का सन्देश दिया है।उंन्होने विश्व शांति के लिए ही अपना जीवन त्याग दिया।ऐसे महान तपस्वी सन्त भगवान बुद्ध के बताये सिद्धांतों पर चलकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें। गौतम बुद्ध भगवान की शोभा यात्रा अगौनापुर से प्रारम्भ होकर अलीगंज कस्बा से होती हुई नगला पड़ाव में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में पूर्व विधायक ममतेश शाक्य अलीगंज पालिका अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू भैया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य,विधायक पुत्र सूरज राठौर सहित यात्रा के आयोजक मण्डल के सदस्य मौजूद रहे।इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर अलीगंज कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार मीणा,राजा का रामपुर थानाध्यक्ष संजय राघव सहित पुलिस फोर्स भी मुस्तेद रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें