सिकंदराराऊ महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को डॉ0अजब सिंह, प्रोग्राम ऑफिसर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों के अंतर्गत सड़क सुरक्षा पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी । जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सड़क सुरक्षा पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कुआरती सेंगर बीकॉम प्रथम वर्ष , फिरदोस बीकॉम प्रथम वर्ष तथा दुष्यंत कुमार बीएप्रथम वर्ष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ शेफाली सुमन ने छात्र छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को रचनात्मकता की ओर सतत कोशिश जारी रखनी चाहिये। महाविद्यालय में निरंतर चलने वाली प्रतियोगितायें इस हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें उपस्थिति थे।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें