वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार अव्यवस्थाओं का होना भ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत
वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का अंबार अव्यवस्थाओं का होना भ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत एटा। वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज एटा में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। जिधर भी देखो उस तरफ अव्यवस्था ही नजर जाएगी। कई कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। मेडिकल कॉलेज के आपात कालीन कक्ष में अंधेरी रात जैसा माहौल दिखाई देता है। बिजली जाने पर जनरेटर की व्यवस्थाऐं दिखावटी रूप पर रखी हुई है। लेकिन जनरेटर कभी चलता नहीं है। जनरेटर कागजों में जरूर चलता होगा। जिस पर डीजल खर्चा भी दिखाया जाता होगा। मरीज की दवा के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आता है। इस अव्यवस्था पर जिले के जिलाधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही न करना संदेह पैदा करता है। चारों तरफ आने वाले मरीज एक ही बात कहते हुए नजर आते हैं। कि जब यह जिला अस्पताल था तब यहाँ सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थी। कागजों पर तो मेडिकल कालेज (बड़ा नाम) बन गया लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता है। अब तो ऐसी स्थिति आ गई है कि मरीज भी आना कम हो गए हैं। उन्हें पता चल गया है कि मेडिकल कालेज के नाम पर कागजों पर एक लंबा खेल खेलने वाले भ्रष्ट अधिकारी इसकी कमान संभाल रहे हैं। और इस भ्रष्टाचार से संबंधित अधिकारियों पर उच्च अधिकारियों ने मोन स्वीकृति प्रदान कर दी है। ऐसे मे इलाज के नाम पर मरीज स्वयं चक्कर लगाता है। कुल मिलाकर मैडिकल कालेज से लोगों का भरोसा उठ चुका है जो लोग आ रहे है आने वाले दिनों मे वह भी नही आयेंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें