पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर पांच लोगों को किया घायल
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव कोंडरा जहाँगीरपुर में पुरानी रंजिश के चलते नामजदों ने महिला व परिजनों और बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है । गांव कोंडरा जहाँगीरपुर निवासी सुशीला देवी पत्नी चरन सिंह ने रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि वह गत 6 मई को करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। उसी दौरान गांव के ही अंकिल पुत्र बच्चो , संजय पुत्र विजय सिंह, सुखदेव पुत्र आशाराम व राजकुमार पुत्र ओमप्रकाश पुरानी रंजिश के चलते हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और गाली गलौज करने लगे । पीड़िता ने जब गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गई । महिला की चीखपुकार सुनकर उसकी जेठानी चरन देवी , सास रामवती व बच्चे रिंकी , देवेंद्र बीच बचाव में आए तो आरोपियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें