दि ग्लोबल इण्डिया शिक्षा समिति ने किये विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित समिति ने कराया 100 विद्यार्थियों को निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स सिकंदराराऊ।
दि ग्लोबल इण्डिया शिक्षा समिति ने किये विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित समिति ने कराया 100 विद्यार्थियों को निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स सिकंदराराऊ।
शहर में दि ग्लोबल इण्डिया एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित ग्लोबल इंस्टीट्यूट पर क्षेत्र के 100 गरीब व असहाय विद्यार्थियों को निःशुल्क डाटा एंट्री कम्प्यूटर कोर्स संम्पन्न कराया गया है , जिसके रविवार को श्री सोगर धाम आश्रम लुहारी हरियाणा से पधारे वीर वैरागी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यास स्वामी श्री श्री 108 श्री विष्णु चैतन्य जी महाराज और संस्था सचिव अवनीश यादव इंस्टीटयूट प्रबन्धक अर्चना यादव द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किये गए। साथ ही तुलसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किये गए। कम्प्यूटर कोर्स की परीक्षा में सुरजीत कुमार को प्रथम, हेमलता यादव को द्वितीय और सफ़ाक़ खान को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर संस्था द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आकाश कुमार और कुमारी टीनू को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री विष्णु चैतन्य जी ने समस्त विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आज के समय में कम्प्यूटर के महत्व को समझाया। संस्था सचिव अवनीश यादव व प्रबन्धक अर्चना यादव ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अवनीश यादव ने कहा की हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य उन विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है जो रूपये के अभाव में चाहकर भी शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं। संस्था द्वारा हर वर्ष 100 गरीब असहाय विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य लगातार जारी है। अगले क्रम में भी वर्तमान समय में अगले बैच के विद्यार्थी निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर योगेन्द्र यादव, अवनेश कुमार, सत्यपाल सिंह पुण्ढ़ीर, मीना पुण्ढ़ीर, शिवांश, सूर्यम, शिवांगी यादव आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें