सिकंदराराऊ बीएसए कार्यालय पर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा जिले के शिक्षकों से सम्बंधित समस्याओं के सन्दर्भ में प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें पदोन्नति एवं शिक्षकों के वेतन, एरियर व अन्य देयकों में देरी आदि समस्याओं को रखा गया। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदराराऊ तौफ़ीक़ आलम, जिला महामंत्री हरी सिंह, मुकुल गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें