ताइक्वांडो ग्रेंड मास्टर अभय चौहान ने जी डी पब्लिक स्कूल में शूरू किया मार्शल आर्ट कैम्प शिविर में सिखाया जाएगा आत्मरक्षा का हुनर भारत देश के मार्शल आर्ट स्पेशलिस्ट ताइक्वांडो ग्रैंड मास्टर अभय चौहान
ताइक्वांडो ग्रेंड मास्टर अभय चौहान ने जी डी पब्लिक स्कूल में शूरू किया मार्शल आर्ट कैम्प शिविर में सिखाया जाएगा आत्मरक्षा का हुनर भारत देश के मार्शल आर्ट स्पेशलिस्ट ताइक्वांडो ग्रैंड मास्टर अभय चौहान इन दिनों अपने पैतृक गांव जनपद एटा के अलीगंज विकासखंड स्थित बढ़ापुर से लेकर देशभर में स्कूली बच्चों महिलाओं बालिकाओं को आत्मरक्षा के हुनर सिखा कर ट्रेंड करने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्रैंड मास्टर अबे चौहान ने अलीगंज के जीडी पब्लिक स्कूल में आज समर कैंप का आयोजन किया इस आयोजन के माध्यम से स्कूली बच्चों छात्राओं को आत्मरक्षा का हुनर सिखाया जाएगा। बताया गया है हिंदुस्तान के अंदर अभय चौहान वह हस्ती है जिन्होंने अमेरिका कोरिया समेत तमाम बड़े देशों में हिंदुस्तान का झंडा बुलंद किया है। ताइक्वांडो में उनके हुनर को देखते हुए देशभर दुनिया ने उन्हें 9th डेन की उपाधि भी प्रदान की है। ग्रैंड मास्टर अभय चौहान कोरिया की प्रतिष्ठित संस्था कुकी वन के सदस्य भी हैं जो कि पूरे देश में नंबर वन और प्रतिष्ठित संस्था मानी जाती है। ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का महत्व आज के इस युग में इसलिए भी माना जाता है कि आपत्ति के समय में आत्मरक्षा ही काम आती है। जानकार बताते हैं कि ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का होना प्रभु श्री राम के पुत्र लव और कुश के समय में भी हुआ करता था जिन्होंने जंगलों में इस मार्शल आर्ट का प्रयोग करते हुए बड़े-बड़े धुरंधरों को धूल चटाई है। मार्शल आर्ट कला है जो स्वयं से ही सीखी जाती है और आत्म रक्षा के हुनर में स्वयं को परिपक्व भी करती है। ग्रैंडमास्टर चौहान ने अलीगंज स्थित जीडी पब्लिक स्कूल में अपने ट्रेनर बच्चों के साथ आज एक शिविर का आयोजन किया इस शिविर में स्कूली बच्चों को मास्टर आर्ट और ताइक्वांडो के बारे में जानकारी दी गई साथ ही किस तरह इस हुनर को सीखना है इसके बारे में भी बताया गया। शिविर के आयोजन के समय विद्यालय के प्रबंधक सुधा यादव सहित सभी अध्यापक शिक्षक शिक्षिकाएं और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें