गांव नारई में लोगों ने धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होलकर जयंती
सिकंदराराऊ मंगलवार को गांव नारई में माता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती मनाई गई । इस अवसर पर विधायक पुत्र हर्षवर्धन राणा ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं दीपक प्रज्जवलित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से लोकमाता के आदर्शों का अनुसरण करने का आव्हान करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। इस अवसर पर अशोक प्रधान, चंद्रप्रकाश, पंकज कुमार, राहुल ,नीलेंद्र बघेल, हरिओम बघेल, बृजपाल बघेल, हरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार ,राहुल कुमार, जीतू बघेल ,सुरेंद्र बघेल ,पवन बघेल, सोनू बघेल ,राकेश बघेल ,जयप्रकाश, चरण सिंह मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें