सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 सिकंदराराऊ बार एसोसिएशन ने अधिकारियों के तबादले के लिए डीएम को दिया 4 दिन का अल्टीमेटम



 सिकंदराराऊ सोमवार बार- कक्ष में एक बैठक दिनेश कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं हुकुम सिंह बघेल के संचालन में संपन्न हुई। गौरी शंकर गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जयप्रकाश गुप्ता एडवोकेट से उप जिलाधिकारी द्वारा अभद्रता के संबंध में न्यायालय उप जिलाधिकारी तहसीलदार नायब तहसीलदार का बहिष्कार जारी है। बार का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से 19 मई 2022 को मिलने गया था। जिला अधिकारी ने वार्ता के दौरान बार के प्रतिनिधिमंडल से अपर जिलाधिकारी हाथरस को सिकंदराराऊ में भेज कर बार की सदस्यों से वार्ता कर समस्या का निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया और बार द्वारा दी गई स्थानीय समस्याओं के निस्तारण के लिए भी कहा गया था। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश का क्रियान्वयन आज तक क्यों नहीं किया गया। बहिष्कार जारी रखा जाए। अशोक शर्मा द्वारा बहिष्कार जारी रखने का समर्थन किया गया। महेंद्र सिंह यादव , मुरारीलाल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, बृजेश यादव ,राजेश यादव, प्रमोद कुमार बघेल, सूरजपाल सिंह बघेल , जयप्रकाश गुप्ता, अवनीश कुमार शर्मा ,कल्लू सिंह कुशवाह, महेश अंजाना, रामकिशन, समीर यादव , शिव कुमार सक्सेना, पीएम कुलश्रेष्ठ , कृष्ण मुरारी कुलश्रेष्ठ , वीरेश पुंडीर आदि बार के सभी अधिवक्ताओं द्वारा बार की गरिमा कायम रखने के लिए न्यायालय बहिष्कार जारी रखने का प्रस्ताव बहुमत से पारित हुआ । बार द्वारा निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी के निर्देशन व निर्णय का क्रियान्वयन न होने पर बार व अधिवक्ता की गरिमा को ध्यान में रखते हुए चेतावनी दी जाती है कि उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार का 4 दिन में ट्रांसफर नहीं होता है तो बार के निर्णय के अनुसार उप जिलाधिकारी कार्यालय व न्यायालय पर क्रमिक अनशन करेंगे। अनहोनी घटना होती है तो जिला व तहसील प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होंगे। इस अवसर पर संघर्ष समिति बनाई गई । संघर्ष समिति में महेंद्र सिंह यादव अध्यक्ष बृजेश यादव वीरेश पुंडीर, महेश अंजाना, मुरारी लाल शर्मा संघर्ष समिति के सदस्य रहेंगे। बार द्वारा लिए गए निर्णय का क्रियान्वयन कराएंगे। बैठक में युवराज सिंह चौहान, जयप्रकाश गुप्ता , प्रमोद कुमार बघेल, सचिव महेंद्र सिंह यादव , ओसवीर सिंह, गौरीशंकर गुप्ता , अशोक कुमार शर्मा, अवधेश कुमार शर्मा , कल्लू सिंह कुशवाह, बृजेश यादव, राजेश यादव, इफराक अली, महेश चंद अंजाना, नरेंद्र कुमार शर्मा , समीर यादव, शिव कुमार सक्सेना , केएम कुलश्रेष्ठ , मुरारीलाल शर्मा ,सूरजपाल सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, राम किशन सिंह दिनेश कुमार बघेल, बृजेश पाठक, राजेश राजपूत ,रिशाल सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...