सांसद ने अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के सुंदरीकरण का किया शुभारंभ पानी की बढ़ती जरूरत तथा जमीन के जल स्तर में कमी को लेकर सरकार ने तालाबों को विकसित करने की योजना
सांसद ने अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के सुंदरीकरण का किया शुभारंभ पानी की बढ़ती जरूरत तथा जमीन के जल स्तर में कमी को लेकर सरकार ने तालाबों को विकसित करने की योजना चलाई है। सरकार गांवों में पानी के स्त्रोत तालाबों के अस्तित्व को बचाने की मुहिम में जुटी है। इसी कड़ी में जनपद एटा की अलीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत अलीपुर में फर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत ने फीता काट कर और फावड़ा चला कर अमृत सरोवर तालाब के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अमृत सरोवर योजना के तहत मनरेगा से तालाब की खोदाई एवं पौधरोपण होगा। राज्य वित्त से पाथ-वे का निर्माण होगा। सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से चलाई गई यह महत्वाकांक्षी योजना जल संरक्षण के क्षेत्र में वरदान साबित होगी। योजना में चयनित तालाब व पोखरों की खोदाई से बारिश का पानी संरक्षित होगा। इससे जंगली जानवरों व पशु-पक्षियों को पानी की दिक्कत नहीं होगी। सांसद ने कहा कि पोखरों की खोदाई के बाद पक्का घाट बनाया जाएगा। वही एपीओ अजय सिंह ने बताया अलीगंज विकास खण्ड में 10 तालाबों को अमृत सरोवर योजना से जोड़ा गया है जिसमे सभी तालाबो का सुन्दरीकरण कराया जाएगा। अमृत सरोवर योजना में उन तालाबो को जोड़ा गया है जिनका रकवा एक एकड़ से ज्यादा है जिनमे सीढ़िया, रैंप, चारदीवारी वैंच, पथ वे, वृक्षारोपण कराया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार मजदूरों को एक योजना के तहत रोजगार दिया जा रहा है। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी शिशुपाल सिंह, एपीओ अजय सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित तोमर, ग्राम प्रधान अंजुमन हसन, तकनीकी सहायक यादराम, रोजगार सेवक ब्रजेश कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें