विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सीएचसी अलीगंज सभागार पर हुआ गोष्ठी का आयोजन
एटा। जिले में मंगलवार को तंबाकू सेवन के नुकसान बताने के साथ ही इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 31मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। वहीं सीएचसी अलीगंज पर चिकितसधीक्षक डॉ रंजीत ने बताया कि धूम्रपान और तंबाकू का सेवन एक साथ कई बीमारियों को दावत देता है। यह न केवल इसके शौकीनों की सेहत खराब करते हैं बल्कि आस-पास के लोग भी इससे प्रभावित होते हैं। इसलिए इसके किसी भी तरह के सेवन से प्रत्येक दशा में दूर रहें। एनसीडी स्टाफ नर्स सुनीता ने कहा कि तंबाकू का सेवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए नुकसानदायक है |कार्यक्रम के दौरान उन्होंने तम्बाकू व धूम्रपान से होने वाले कुप्रभाव के बारे में जानकारी दी गई साथ ही तम्बाकू व धूम्रपान छोड़ने के उपाय और फायदे बताए। सीएचसी पर गोष्ठी के दौरान चिकित्साअधीक्षक डॉ रंजीत राजपूत,डॉ अनुज कुमार, एनसीडी स्टाफनर्स सुनीता ,बीपीएम दिव्यांसी भदौरिया विमल मिश्रा, आर्यन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें