सिकंदराराऊ शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह तथा कोतवाल अशोक कुमार सिंह द्वारा जुमे की नमाज के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । भ्रमण के दौरान जुमे की नमाज के दृष्टिगत किये गए सुरक्षा इंतजामों को लेकर जानकारी ली गई और नगर , की जामा मस्जिद एवं अन्य मस्जिदों का भ्रमण किया गया तथा पुलिस प्रबन्ध को देखा तथा ड्यूटियों को चैक किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरूओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आपसी भाईचारे के साथ शंतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज को सकुशल अदा करने की अपील की । जुमे की नमाज के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्वारा क्षेत्र में स्थित मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर व भ्रमणशील रहकर तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और धर्मगुरुओं आदि के सहयोग से जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न करायी गई ।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें