सिकंदराराऊ गांव रति के नगला के पास गांव कालूपुरा में संचालित कलमी सोडा की फैक्ट्री पर उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने छापा मारकर फैक्ट्री को सील कर दिया है। यहां कलमी सोडा बनाए जाने की शिकायत मिली थी। सुरेश चंद्र पुत्र कमल सिंह निवासी गांव रति का नगला सिकंदराराऊ ने उप जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा था कि उसके गांव नगला रति के माजरा कल्लूपुरा में देवेंद्र पुत्र रोशनलाल व दो अन्य लोग सिकंदराराऊ हाथरस रोड पर हनुमान जी की बड़ी प्रतिमा के पास कलमी सोडा तेजाब फैक्ट्री चला रहे हैं। इससे निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों से वायु प्रदूषण हो रहा है। रासायनिक पानी को जमीन के अंदर बोरिंग के माध्यम से भेजा जा रहा है। इससे आसपास के नलों में लाल पीला पानी आ रहा है, यह पानी केमिकल से दूषित हो चुका है। कुछ पानी पास के ही नाले में छोड़ा जा रहा है जिसे पीकर पशु बीमार हो रहे हैं। शिकायत पर उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापा मारा जहां कलमी सोडा केमिकल बनाया जा रहा था । उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान शिकायत सही निकली । इसलिए उक्त फैक्ट्री को सील करा दिया गया है।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें