सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

 राजस्व अधिकारियों के न्यायालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे वकील

 राजस्व अधिकारियों के न्यायालय पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे वकील 


 


सिकंदराराऊ दी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन सिकन्दराराऊ की एक आवश्यक संयुक्त बैठक ऐजण्डा के अनुसार दोनों अध्यक्षों की सामूहिक अध्यक्षता में हुई । बैठक में वीरपाल सिंह यादव के सदन में अनुपस्थिति के कारण सदन की भावनाओं के अनुसार दिनेश कुमार चौहान को बैठक की अध्यक्षता करने का प्रस्ताव पारित हुआ। सदन में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुंढीर व दिनेश कुमार चौहान के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक प्रारम्भ हुई। जिसका संचालन हुकम सिंह बघेल द्वारा किया गया। मुख्य विषय उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ के द्वारा किये जा रहे अभद्र व्यवहार को लेकर था। गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि उपजिलाधिकारी की हठधर्मिता न्यायालय में बैठना और बहिष्कार के दौरान वादों मसलन आवाज लगवाना घृणित एवं निंदनीय है। इस का समर्थन नरेश प्रताप सिंह व इन्द्रपाल सिंह यादव ने किया। बीरेश कुमार पुंढीर ने सदन में कहा कि किसी अधिवक्ता को संघर्ष समिति की आज्ञा के बिना किसी भी न्यायालय में नहीं जाना चाहिए। इसका समर्थन ओसवीर सिंह, महेश पुंढीर, केएम कुलश्रेष्ठ , बृजेश यादव ने किया । अभय चौहान ने सदन में प्रस्ताव रखा कि बार और अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस पहुंची है । सभी अधिवक्ता कल विरोध दिवस के रूप में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शित करेंगे। जिसका समर्थन हिमांशु दीक्षित, अमित गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, सी पी शर्मा व रमेश चंद्र शर्मा ने किया। राजेश राजपूत ने प्रस्ताव रखा कि संघर्ष समिति के निर्णय के आधार पर कल से क्रमिक अनशन शुरू किया जाय, इसका समर्थन महेश चन्द्र अंजाना, शिव कुमार सक्सेना, उमेश कुमार शर्मा व पार्थ शर्मा ने किया। रिसाल सिंह यादव ने कहा कि प्रभावी कदम राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध लिए जायें। इसका समर्थन कल्लू सिंह कुशवाहा ने किया। सदन में उपस्थित समस्त सदस्यों ने एक मत होकर उपजिलाधिकारी के व्यवहार की घोर निन्दा करते हुए समस्त राजस्व न्यायालयों के बहिष्कार का विचार रखा। संघर्ष के लिए एक दस सदस्यीय समिति का गठन किया गया । जिसमें पांच सदस्य दी बार एसोसिएशन सिकन्दराराऊ एवं पांच सदस्य सिविल बार एसोसिएशन के रखे गए हैं। दोनों अध्यक्षों द्वारा सदन में व्यक्त विचारों के आधार पर निर्णय दिया कि दी बार के अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव द्वारा जो कार्य अधिवक्ताओं के सम्मान के विरुद्ध किया जा रहा है। वह घृणित ही नहीं निन्दनीय है। उपजिलाधिकारी द्वारा बहिष्कार के चलते न्यायालय के वादों में आवाज लगाई जा रही है, वह अधिवक्ताओं के सम्मान के विरुद्ध है। दोनों अध्यक्षों द्वारा निर्णय लिया गया कि कल 27 मई को सभी अधिवक्ता बाजू में काली पट्टी बांध कर विरोध दिवस के रूप में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार व नायब तहसीलदार के कार्य की घोर निन्दा कर न्यायालयों के सामने प्रदर्शन करेंगे। 28 मई से उपजिलाधिकारी न्यायालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा । राजस्व न्यायालयों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है और संयुक्त संघर्ष समिति महेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में बृजेश यादव, महेश अंजाना, बीरेश कुमार पुंढीर, मुरारी लाल शर्मा, संजय यादव, हिमांशु दीक्षित, जितेन्द्र यादव, अभय चौहान व महेश पुंढीर होंगे। गत तीन बैठकों में लगातार अनुपस्थिति रहने के कारण श्री वीरपाल सिंह यादव को कारण बताओ नोटिस दिया जायेगा। जिसकी एक प्रति सूचनार्थ बार काउंसिल को भेजी जायेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...