सिकंदराराऊ शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया ।जिसमें उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा तथा सीओ सुरेंद्र सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं वहीं अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल ने समाधान दिवस का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस अवसर पर 86 शिकायतें आई जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाना चाहिए। कोई भी शिकायत लंबित न रहे। अधिक समय तक शिकायतें लंबित रखने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा, तहसीलदार सुशील कुमार, सीओ सुरेंद्र सिंह , नायब तहसीलदार अजय कुमार संतोषी ,चिकित्सा अधीक्षक डॉ रजनेश यादव, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक यतीश चंद्र गुप्ता एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम
सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें