सिकंदराराऊ उप जिलाधिकारी को तहसीलदार से वकीलों के विवाद में गुरुवार को राजस्व संग्रह अमीन संघ भी कूद पड़ा । उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ ने गुरुवार को जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 18 मई को तहसील के वकीलों द्वारा उप जिलाधिकारी के चेंबर में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया गया तथा भीड़ बनाकर उनको मारने का प्रयास भी किया गया । अधिवक्ताओं द्वारा आए दिन अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करना एक आम बात हो गई है। तहसील सिकंदराराऊ के वकीलों द्वारा इतना दुस्साहस करने के बाद धरना भी दिया गया और अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग की गई। इस मामले को लेकर गुरुवार को राजस्व आमीन संघ की एक बैठक चंद्रपाल अमीन की अध्यक्षता में आहूत की गई । जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि किसी भी राजनीतिक या अन्य प्रभाव से अधिकारियों का स्थानांतरण किसी अन्य जगह किया गया तो सिकंदराराऊ तहसील का प्रत्येक अमीन व सेवक सामूहिक अवकाश लेने को बाध्य होगा तथा आंदोलन किया जाएगा । ज्ञापन देने वालों में संघ के तहसील अध्यक्ष मुकेश चौहान, चंद्रपाल सिंह, दिलीप कुमार , रामरक्ष पाल सिंह , मुकुट सिंह, कौशल प्रताप, रहीश पाल, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें