सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बच्चो को मेडिकल, इंजीनियरिंग, यूपीएससी परीक्षाओ से सम्बंधित दी जानकारी

बच्चो को मेडिकल, इंजीनियरिंग, यूपीएससी परीक्षाओ से सम्बंधित दी जानकारी अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के जीडी इंटरनेशनल स्कूलमें हाथरस से आए प्रज्ज्वल भारद्वाज एम टेक,आई आई टी रोपड़, यूपीएससी रैंक - 83 और डॉ. माधव शर्मा ने एमबीबीएस, एएमयू अलीगढ नें बच्चो को मेडिकल, इंजीनियरिंग, यू पी एस सी आदि परीक्षाओ से सम्बंधित सभी जानकारी दी और इन परीक्षाओ को उत्तीर्ण करने हेतु सभी रणनीति के बारे में अपने भाषण के माध्यम से बताया।  डॉ. माधव ने अपने संघर्षो का जिक्र किया कि कैसे उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा तथा मेडिकल की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रकार के सभी प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया। डॉ. माधव ने बताया कि परीक्षाओ में मार्क से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि हम अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित करे। प्रज्ज्वल ने बच्चों को यूपीएससी परीक्षा से संबधित सभी जानकरी देते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी  के लिए निरंतरता और तनमयता बहुत जरुरी है उन्होंने विद्यालय के सभी अध्यापको से कहा कि आप सभी बच्चों की समस्याओ को सुने और समय–समय पर उनकी काउ...

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बच्चों को कराया एक्सपोजर विजिट

अलीगंज।* राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट  विकासखंड अलीगंज के ब्लॉक से 100 बच्चों को एक्सपोजर विजिट हेतु दो बसों से आवागढ़ किला और पटना पक्षी विहार  का भ्रमण कराया। भ्रमण पर निकली बसों को कायाकल्प प्रभारी सत्य प्रताप सिंह राठौड़ और अशोक यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कायाकल्प प्रभारी सत्य प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि परिषदीय विद्यालय के छात्रों का बौद्धिक स्तर बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां विद्यालयों में आयोजित की जा रही हैं। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में इतिहास व प्रसिद्ध स्थल बारे में जानकारी देना है। एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर छात्र बेहद उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर शिव गौरव दीक्षित, अशोक तोमर, जयवीर सिंह यादव, अवनीश तोमर, अमित कुमार, शिवम गुप्ता, प्रिया दीक्षित सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। @samachar24news

बाइक फिसलने से बाइक सवार जीजा और साले हुए गंभीर रूप से घायल,हायर सेंटर किया गया रैफर

अलीगंज थाना क्षेत्र के दरियावगंज रोड पर खैरपुरा मोड पर चलती बाइक अचानक फिसल गई।सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा और साले गम्भीर रूप से घायल हो गए ।सड़क पर घायल पड़े दोनों घायलों पर राहगीरों की नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची सड़क पर घायल पड़े दोनों लोगों को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया है।सड़क हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे है।जानकारी के अनुसार सचिन पुत्र सतीश निवासी मोहल्ला बालकिशन अपने सगे जीजा अजय पुत्र परशुराम निवासी रामसिंह सादाबाद जनपद हाथरस  के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं घूमने जा रहे थे। खैरपुरा मोड के समीप पहुंचे ही थे अचानक तेज रफ्तार बाइक फिसल गई और दोनों बाइक सवार घायल हो गए। डॉक्टरों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर चोट होने की वजह से हायर सेंटर रैफर कर दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सर्वेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल...

पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए पूर्व विधायक ने दिया धरना

सिकंदराराऊ ।  थाना सिकंदराराऊ के गांव  सबदलपुर मौजा मऊ चिरायल निवासी महिला ने कोतवाली में संजय, बबलू, अजय, जयप्रकाश, विजय के खिलाफ बलात्कार का अभियोग दर्ज कराया था  लेकिन पुलिस ने संजय को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा। पूर्व विधायक अमर सिंह यादव सीओ ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए।   थाना सिकंदराराऊ के गांव सबदलपुर मौजा मऊ चिरायल निवासी महिला ने कोतवाली में अभियोग दर्ज कराते हुए बताया था  कि संजय पुत्र पप्पू सिंह निवासी नगला भान चंद थाना सिकंद्राराऊ 2 वर्ष से लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जब मैंने इसकी शिकायत संजय के परिवारजनों से करी तो दिनांक 22 सितंबर 2024 शाम 4:00 बजे संजय पुत्र पप्पू,बबलू पुत्र पप्पू,विजय पुत्र पप्पू ,अजय पुत्र पप्पू सिंह,विजय पुत्र पप्पू सिँह,जय प्रकाश उर्फ चिंटू पुत्र मुनेंद्र सिंह एक राय मशवरा होकर आ गए और दरवाजे के अंदर खींच कर घर के अंदर बुरी तरह से मारपीट की तथा मेरे साथ अश्लील हरकतें की और उसके बाद कपड़े फाड़ दिए और गंदी-गंदी गालियां देकर जाति सूचक शब्द बोले, और कहा कि अगर रिपोर्ट करान...

इस्कॉन मंदिर में महा आरती और विशाल भंडारे का आयोजन

सिकंदराराऊ ।  कस्बा सिकंद्राराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में स्थित इस्कॉन मंदिर में महा आरती और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालु महा आरती में शामिल होकर जग के कल्याण की कामना की। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसादी प्राप्त की।   महा आरती में मुख्य यजमान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता, मां भारती पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष हरीश मोहन वार्ष्णेय रहे।   इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज वार्ष्णेय, विशाल दरगढ,अमितेश राजा जी, पारस गुप्ता, विनय महेश्वरी, अभिषेक राजाजी, अमित वार्ष्णेय धारा, मोनू महेश्वरी, कुनाल वार्ष्णेय,  आदि लोग शामिल रहे। @samachar24news

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव मईखेड़ा एवं गाँव महमूदपुर में स्वास्थ्य कैंप आयोजित

सिकंदराराऊ ।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव मईखेड़ा एवं गाँव महमूदपुर में डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर मईखेड़ा में 36 तथा महमूदपुर में 36 मरीज देखे गए। मईखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए 36  मरीजों में 7 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 7   मरीजों की डेंगू और 7 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गाँव महमूदपुर में 36 मरीज देखे  गए। 36  मरीजों में  7 मरीजों की मलेरिया स्लाइड  तथा 7  मरीजों की डेंगू तथा 7  मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। @samachar24news

ब्लॉक संसाधन केंद्र में दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

सिकंदराराऊ।  ब्लॉक संसाधन केंद्र सिकंदराराऊ में दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक सिकंदराराऊ व ब्लॉक हसायन के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकंदराराऊ विजय चौहान व खण्ड शिक्षा अधिकारी हसायन लक्ष्मीकांत के द्वारा किया गया।   कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताऐं आयोजित करायी गयीं जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा शेष छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।  कार्यक्रम का संचालन प्रवीन सोमानी  द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकंदराराऊ व हसायन के द्वारा किया गया।  इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार, एआरपी मनोज चौहान, मनोज गौड़, कृष्णकांत कौशिक महामंत्री, आईटी दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार, रामजीलाल, दुष्यंत कुमार, मुकेश कुमार, महेश कुमार, आमिर शरीफ, अभिषेक, अशोक, कपिल गौतम, विवेक शर्मा, यादराम तथा अनुदेशक मिथलेश आदि उपस्थित रहे। @sam...

पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में सादे समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले 3 पुलिसकर्मीयों को दी गई भावभीनी विदाई

हाथरस।  अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादा समारोह में 3 पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे । अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस राजीव कुमार, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस  नानक चन्द व मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस गजेन्द्र सिंह द्वारा पुलिस विभाग में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को विस्तार से साझा किया गया तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से उनके पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए उनके आगामी जीवन की सुख शांति से व्यतीत किए जाने की कामना करते हुए, सकुशल सेवानिवृत होने पर बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि आपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया जिसके लिए पुलिस विभाग...

चोरी के 2 अभियुक्तों को जेल में बिताई गयी अवधि के कारावास व 1000 रुपये के अर्थदंड की सुनाई सजा

सिकंदराराऊ।  पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोग में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप माननीय न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्रराऊ के चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 2 अभियुक्तों को जेल में बिताई गयी अवधि (1 वर्ष 15 दिन) के कारावास की सजा व 1000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।  अवगत कराना है कि थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 617/2023 धारा 379,411,120 बी भादवि बनाम  मोना उर्फ अमरदीप पुत्र दीपक निवासी काली मन्दिर केपास(भातू लाइन) थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद संजय पुत्र धर्मपाल निवासी शिव मन्दिर के पास आदर्श कॉलोनी (भातू लाइन) थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया | अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ...

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ वार्षिक कीड़ा समारोह का आयोजन

सिकंदराराऊ।  गुरुवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा- निर्देशानुसार एवं कीड़ा प्रभारी डॉ. हिमांशु राय के प्रभारत्व में महाविद्यालय के 21वें वार्षिक कीड़ा समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अफरोज़ आलम, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय अतरौली, अलीगढ़ का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त हुआ। वार्षिक क्रीड़ा समारोह के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने समस्त प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति में माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण किया।  इस अवसर पर सरस्वती वंदना छात्रा कु. गगन ने की। इसके उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. अफरोज़ आलम ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट एवं सलामी ली और विगत वर्ष के चैंपियन छात्र विपिन कुमार को मशाल प्रज्ज्वलित कर भेंट की। मुख्य अतिथि डॉ. अफरोज आलम जी का स्वागत प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन ने पुष्पमाला से एवं प्रो. राम बहादुर जी ने बैज लगाकर किया। स्वागत गीत का गायन कु. ज्योति एवं कु. अवनी ने किया। वार्षिक क्रीड़ा समारोह का सफल एवं उत्कृष्ट संचालन प्रो. मंजू उपाध्याय ने ...

गांव टीकरी कला में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा

सिकंदराराऊ :  तहसील क्षेत्र के गांव टीकरी कला में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा हनुमान वाटिका से निकल गई। गांव की खुशहाली समृद्धि उन्नति के लिए हरि नाम संकीर्तन के साथ गांव की परिक्रमा लगाई गई । गांव की ही पथवारी माता  पर कलश यात्रा संपन्न हुई। परिक्रमा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।  आचार्य श्री राकेश चंद्र शर्मा के पावन सानिध्य में आचार्य सौरभ शास्त्री द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण भगवान की गोपाल सहस्त्रनाम वासुदेव स्तोत्रतम मत्रों के साथ पूजा अर्चना की एवं व्यासपीठ भगवताचार्य राकेश चंद्र शर्मा का परीक्षित गिर्राज सिंह पुंडीर एवं समाजसेवी बबलू सिसोदिया, सुरेंद्र गोस्वामी, अरुण दीक्षित आदि ने पूजा अर्चना आरती उतारकर अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। कलश यात्रा में पीतवस्त्र धारी महिलाएं सर पर कलश धारण किए हुए हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रही थी। श्रीमद् भागवत महापुराण ग्रंथ को कथा स्थल पथवारी माता व्यास पीठ पर विराजित किया। सामूहिक महाआरती कर क्षेत्र की खुशहाली, देवीय आपदा से रक्षा करने की कामना की गई। कलश यात्रा में प...

ब्लाक स्तरीय रवि कृषि गोष्ठी मेले का आयोजन

सिकंदराराऊ।  ब्लॉक कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय रवि कृषि गोष्ठी मेले का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस के अध्यक्ष डॉ ए के सिंह द्वारा सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण के विषय ,रवि फसलीय जानकारी एवं नवीनतम तकनीक की जानकारी कृषकों को दी गई एवं उनकी कृषि समस्याओं का निदान बताया गया।  मृदा वैज्ञानिक डॉ जगदीश मिश्रा ने मिट्टी से जुड़ी जानकारी से कृषकों को जोड़ा और उनकी समस्याओं का निदान किया । इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक, मास्टर ट्रेनर किशन सिंह चौहान ने आईटी के विषय पर चर्चा की।  कार्यक्रम संयोजक प्रेम शंकर सारस्वत ने कृषि वैज्ञानिकों कृषि विस्तार कर्मियों एवं आत्मा से जुड़े कृषकों को एवं फसल बीमा मृदा प्रयोगशाला कृषि रक्षा नलकूप विभाग, अन्य विभाग को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। @samachar24news

सड़क हादसे रोकने के लिए हाईवे के दोनों ओर बाड़ लगाने की मांग

सिकन्दराराऊ:  जीटी रोड का हाइवे बनना सभी के लिए खुशी की बात है लेकिन इसके साथ ही यह इस क्षेत्र के लिए दुःख का कारण भी बनता जा रहा है। वाहन निर्धारित गति से तेज चलते हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के चलते आवारा और जंगली पशु कभी भी सड़क पर आ जाते हैं जिससे अब तक सैकड़ों दुर्घटनाएं हुईं हैं और आए दिन लोग काल के गाल में समा रहे हैं।  उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पूर्व सांसद प्रतिनिधि और कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहीं। राघव ने हाइवे अथॉरिटी तथा अधिकारियों से मांग की कि यथाशीघ्र रोड के दोनों और बाड़ लगाकर आवारा व जंगली पशुओं को रोड पर आने से रोकने के इंतजाम किए जाएं जिससे आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। @samachar24news

फ़रीदाबाद में 57 तथा अल्लेहपुर में 38 मरीज देखे गए

सिकंदराराऊ :  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव फ़रीदाबाद एवं गाँव अल्लेपुर में डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर फ़रीदाबाद में 57  तथा अल्लेहपुर में 38 मरीज देखे गए। फ़रीदाबाद  में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए 57  मरीजों में 8  मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 8  मरीजों की डेंगू और 8 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गाँव अल्लेहपुर में 38 मरीज देखे  गए। 38  मरीजों में  7 मरीजों की मलेरिया स्लाइड  तथा 7  मरीजों की डेंगू तथा 7  मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। @samachar24news

कैंप लगाकर बनाए 42 लोगों के आयुष्मान कार्ड

सिकंदराराऊ : मोदी सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत सत्तर प्लस वाले सभी नागरिकों का पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया जाता है ।इसी योजना के तहत आज एक केम्प का आयोजन भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता के आवास नौरंगाबाद पश्चिमी में  आयोजित किया गया जिसमें काफी लोगों के  आयुष्मान कार्ड बनाये गए ।सरकार की तरफ से सिकंदराराऊ में नियुक्त आयुष्मान मित्र अवनीश यादव ने केम्प में लोगों के कार्ड बनाये ।आयुष्मान मित्र के द्वारा लगभग 42 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए। केम्प में विजय भारत कुलश्रेष्ठ पूर्व चैयरमेन,प्रमोद माहेश्वरी, केदारबाबू वार्ष्णेय,रबी वार्ष्णेय,राजेंद्र मोहन सक्सेना, बाबूलाल शर्मा,अनिल वार्ष्णेय,सतीश वार्ष्णेय,रजनीकांत गुप्ता,कमलेश माहेश्वरी, बीना कुलश्रेष्ठ, संगीता वार्ष्णेय,शैलेश वार्ष्णेय,पुष्पा शर्मा,बालमुकुंद माहेश्वरी, दुर्गेश माहेश्वरी आदि लोग उपस्थित रहे। @samachar24news

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव निहालपुर एवं नावली में डॉ मीनू के नेतृत्व में लगाए स्वास्थ्य कैंप

सिकंदराराऊ :  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव निहालपुर एवं गाँव नावली में डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर निहालपुर में 48  तथा नावली में 40 मरीज देखे गए। निहालपुर  में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए  48   मरीजों में 7  मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 7 मरीजों की डेंगू और 7 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गाँव नावली में 40  मरीज देखे  गए।40 मरीजों में 9 मरीजों की मलेरिया स्लाइड  तथा 9   मरीजों की डेंगू तथा 9 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। @samachar24news

दो पक्ष आपस में खेत की मेंढ को लेकर भिड़े, जमकर विवाद

सिकंदराराऊ  : थाना सिकंदराराऊ के गांव गोपालपुर में मंगलवार की सुबह दो पक्ष आपस में खेत की मेंढ को लेकर भिड़ गए जमकर विवाद हुआ, बताया जाता है कि चंद्रवती पति स्व राजकुमार का खेत रामकिशोर पुत्र गंगाराम के निकट है, चंद्रवती का खेत ऊंचाई पर है और रामकिशोर का खेत निचाई पर है |  रामकिशोर खेत की  मेंढ तीन दिनों से काट रहा था यह सूचना जब चंद्रवती को मिली तो चंद्रवती ने खेत पर जाकर इसका विरोध किया तो रामकिशोर ने चंद्रवती के साथ अभद्रता करी, खेत के आसपास  कुछ उक्त लोगों ने मामले को शांत कराया  और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर घर भेज दिया,लेकिन चंद्रवती के घर पर पहुंचते ही पीछे से रामकिशोर और उसके दोनों पुत्र प्रमोद, विनोद और रंजीत पुत्र राम अवतार, अजीत पुत्र नरेश पहुंच गए और घर में मौजूद चंद्रवती और उसकी दोनों पुत्रवधू रेनू और मंजू के साथ  गाली गलौज करी  व लाठी डंडे से मारपीट की,जिससे तीनों महिलाओं के चोटें आई हैँ,सूचना पर इलाका पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई|  समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्ष  कोतवाली में मौजूद है लेकिन अभी तक तहरीर नहीं द...

महिला को बातों के झांसे में लेकर, लाखों रूपये की ठगी

सिकंदराराऊ :  कस्बा सिकंदराराऊ के पंत चौराहे पर महिला को बातों के झांसे में लेकर, लाखों रूपये की ठगी करी, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस |  सिकंदराराऊ के जीटी रोड़ स्थित ब्लॉक् के सामने प्रेमलता पत्नी संतोष कुमार उम्र 50 वर्ष मंगलवार को शाम 5:00 बजे बाजार से गहने खरीद कर घर वापस आ रही थी, रास्ते में कुछ लोग मिले और उन्होंने पूछा कि भोले बाबा का मंदिर कहां है इतने में एक अज्ञात युवक और आ गया और कहने लगा कि आंटी जी आपके तो पैर में बहुत दर्द होता है, मैं इस दर्द को सही कर सकता हूं |   अज्ञात युवक महिला को पंत चौराहा स्थित स्वीट सेंटर की दुकान के पास पहुंच गए, और दुकान के पास बैठकर ही दोनों युवकों ने बातों के झांसे में लेकर पहने हुए सोने के कुंडल, गले में पहनी हुई चैन, हाथ में पहने हुई अंगूठी  उतर वाली और इसके साथ ही पर्स में रखे हुए दो हज़ार रूपये भी निकलवा लिए |  इसके बाद  अज्ञात युवको ने महिला को एक पुड़िया देते हुए कहा कि अब हम जा रहे हैं  आपका दर्द सही हो जाएगा, यह पुड़िया कुछ घंटे बाद खोल कर देखना महिला ने जब लगभग 1 घंटे बाद घर जाकर वह पुड़िया खोली तो उ...

ई रिक्शा पलटने से बच्चे की मौत

सिकंदराराऊ : सिकंदराराऊ के गांव अरनिया से सिकंदराराऊ बाजार आये लोगों का पलटा ई रिक्शा, मौके पर हुई शिशु की मौत ।  गांव अरनिया निवासी आमिर खान, छोटे खान अपने ई रिक्शा से  अपने पौत्रों के साथ बाजार से सामान लेने आये थे, जैसे ही वह ई रिक्शा से  मंडी गांधीगंज दुकान पर पहुंचे, उन्होंने अपना ई रिक्शा खड़ा कर दिया  लेकिन चाबी ई रिक्शा में लगी छोड़ दी और उनके पौत्र ई रिक्शा में बैठे रहे, इसके बाद शिशु ने खेल-खेल में चाबी घुमा दी और रेस बढ़ा दी, जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित हो गया और पलट गया | ई रिक्शा के पलटने पर दोनों शिशु ई रिक्शा के नीचे दब गए, शिशुओं के स्वजन द्वारा ई रिक्शा खड़ा किया गया  जब तक एक शिशु की मौके पर मौत हो चुकी थी और दूसरा शिशु गंभीर रूप से घायल था| जिससे बाजार में काफी देर तक यातायात रुक रहा और राहगीरों की भारी मात्रा में भीड़ जमा हो गई| @samachar24news

शादी में दिया 1 लाख 1 हज़ार रूपये का चेक सिकंदराराऊ में वंडर सीमेंट ने स्पर्श कन्यादान स्कीम के तहत बेटी की शादी

सिकंदराराऊ में  बिटिया के सशक्तिकरण एवं व्यक्तिगत निर्माण की दिशा में एक कदम वंडर सीमेंट ने बढ़ाया |   बच्चू सिंह की पुत्री की शादी सिकंद्राराऊ के  अलीगढ़ रोड स्थित गेस्ट हाउस में हुई जिसमें वंडर सीमेंट द्वारा आयोजित स्पर्श कन्यादान स्कीम के अंतर्गत 1 लाख 1 हज़ार रूपये का चेक उपहार दिया गया, इस मौके पर कंपनी के अधिकारी एस ओ अवनीत सिंह, टी ओ विकास पचौरी, एस एस आर सचिन सिसोदिया, सिकंद्राराऊ डीलर बंटी महेश्वरी विवाह समारोह में शामिल हुए और 1 लाख 1 हज़ार रूपये का  चेक देते हुए बेटी के सुखमय उज्जवल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी| @samachar24news

धूमधाम से मनाया भारतीय संविधान दिवस

सिकंदराराऊ :  गाँव पिपलगंवा स्थित बालाजी इंटर कॉलेज  में भारतीय संविधान दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया,जिसमें सभी विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर और अन्य विशेष जानकारियां संविधान से संबंधित दी | इस अवसर पर प्रबंधक जयपाल सिंह चौहान,प्राचार्य गौरव सिंह पुंडीर, उप प्राचार्य संजय कुमार, नवीन कुमार,सत्य प्रकाश,विजय चौहान, सुभाष चंद्र,सचिन कुमार, यज्ञ मोहन,प्राची यादव, सौरभ कुमार,दामिनी,दर्शना,मंजू, पूनम, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे | @samachar24news

वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, मौत

सिकंदराराऊ : 25 नवंबर को कासगंज रोड के गांव अगसौली चौराहे के पास वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी, जिसमें युवक की मौत हो गई थी | मृतक के भाई ने चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है|   प्रवेश उर्फ बॉबी पुत्र तोताराम निवासी सुनपेर थाना छर्रा ने कोतवाली में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई सौरभ मोटरसाइकिल के द्वारा गांव से ननिहाल प्रहलाद नगर जलेसर जा रहा था, जब वह अगसौली चौराहे के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज गति से बस के चालक की लापरवाही के कारण मोटर साइकल में टक्कर मार दी, जिससे सौरभ  बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा | एंबुलेंस द्वारा सौरभ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया | @samachar24news

स्वास्थ्य कैंप का हुआ आयोजन

सिकंदराराऊ :  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव कुठिला एवं गाँव काशीमपुर में डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर कुठिला में 57 तथा काशीमपुर 39 मरीज देखे गए। कुठिला में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए  57  मरीजों में 9 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 9 मरीजों की डेंगू और 9  मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गाँव काशीपुर में 39 मरीज देखे  गए।39 मरीजों में  7 मरीजों की मलेरिया स्लाइड  तथा 7  मरीजों की डेंगू तथा 7 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। @samachar24news

सिकंदराराऊ : जलेसर रोड़ पर गाँव असोई मार्ग के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकल में टककर मार दी | जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए

विमल पुत्र बाबूलाल उम्र 25  वर्ष निवासी इगलास थाना इगलास बिना हेलमेट लगाकर बाईक चला रहा था ,  उसके साथ उसका साथी आकाश पुत्र प्रेमचंद उम्र 26 वर्ष था |  वह इगलास से गाँव बरसोली शादी में जा रहे थे जैसे ही वह असोई मार्ग के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहा तेज़ गति के अज्ञात वाहन ने पीछे से टककर मार दी| जिससे दोनों युवक नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए | मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी | जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों की हालत गंभीर थी तुरंत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया |  जहाँ से गंभीर हालत होने पर हाथरस जिला अस्पताल रेफर किया गया | @samachar24news

स्वास्थ्य कैंप का किया गया आयोजन

  सिकंद्राराऊ :  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव जिमिसपुर एवं गाँव लालगढ़ी में डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिमिसपुर में 36 तथा में तथा लालगढ़ी 51 मरीज देखे गए। जिमिसपुर में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए 36 मरीजों में 7 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 7 मरीजों की डेंगू और 7 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गाँव लालगढ़ी में 51 मरीज देखे  गए। 51  मरीजों में  11  मरीजों की मलेरिया स्लाइड  तथा 11 मरीजों की डेंगू तथा 11  मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। @samachar24news

टायर फटने से पलटी बस, 13 बाराती घायल

सिकंदराराऊ : एटा हाईवे स्थिति गाँव जिमिसपुर पर  टायर फटने से बस पलट गई  | जिसमें करीब 13 बराती घायल हो गए ।  ग्रेटर नॉएडा के गाँव जलपुरा से  शाहरूख खान पुत्र शकील खान उम्र 27 वर्ष की बारात फ़र्रूख़ाबाद जा रही थी |  बारात में 26 सीटर दो ट्रेवलर बस मौजूद थी पीछे चल रही UP 81 ET 6962 बस लगभग शाम   7: 45 बजे जैसे ही जिमिसपुर के पास पहुंची तो उसका आगे का एक टायर फट गया, टायर फटने से तुरंत बस पलट गयी जिससे सवारियां बस में अंदर फंस गयी |  बस के अंदर 26 सवारियां मौजूद थी जिसमे 13 सवारियां घायल हुई हैँ | ग्रामीणों ने बस को पलटते देख अंदर सवारियां फंसती देखी तो तुरंत मौके पर जाकर संवारियों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी | मौके पर उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिँह चौहान, क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिंह,कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राठी, कस्बा इंचार्ज मनु यादव पहुंच गए और घायलों को पुलिस की गाड़ी में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया |   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अशफाक खान पुत्र मुन्ना खान उम्र 50 वर्ष, समीर पुत्र अशफाक खान उम्र 20 वर्ष,म...

बी फार्मा विद्यालय में पढ़ाई करने आ रहा गुमशुदा छात्र, पुलिस के अथक प्रयास से मेंडू में मिला

सिकंदराराऊ के बी फार्मा विद्यालय में पढ़ाई करने आ रहा गुमशुदा छात्र, पुलिस के अथक प्रयास से मेंडू में मिला |   थाना अकरबाद के गाँव गुदमई का छात्र हेमंत पुत्र श्यामवीर यादव उम्र 18 वर्ष सिकंद्राराऊ की प्राइवेट विद्यालय से बी फार्मा कर रहा है, वह रोजाना की तरह अपने घर से चलकर टेंपो में बैठकर पंतचौराहे सिकंदराराऊ पर आया और विद्यालय में पढ़ाई करने के बाद कोचिंग सेंटर पर गया | लेकिन कोचिंग सेंटर के बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा , उसके परिजनों ने  रिश्तेदारों, दोस्तों से पूछताछ करी लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था|   परिवार जनों को हेमंत जब कोई सूचना नहीं मिली, तब उन्होंने सिकंदराराऊ कोतवाली में गुरुवार को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई, कस्बा इंचार्ज मनु यादव ने रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए हेमंत को ढूंढना शुरू किया तब जाकर देर रात्रि हेमंत मेंडू के पास एक गाँव अपने दोस्त के घर पर मिला |   हेमंत ने बताया कि वह अपने परिजनों से परेशान होकर अपने दोस्त के घर चला गया था, इसलिए उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया था जिससे परिजन घबरा गए थे | @samachar24news 

उप जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं, सभी का निस्तारण

  सिकंदराराऊ :  उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से थाना सिकंदराराऊ पर थाना दिवस का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित व गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए |   जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी द्वारा समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया |  थाना दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं क्षेत्रधिकारी श्यामवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से थाना सिकंदराराऊ पर जनसुनवाई की गई |  इस दौरान सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया | @samachar24news 

महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश उपचुनाव में में प्रचंड जीत होने पर मनाया जश्न

सिकंदराराऊ : महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश उपचुनाव में में प्रचंड जीत के मौके पर कचौरा के राज आयुर्वैदिक परिसर में प्रमुख उद्योगपति एवं भाजपा नेता देवेंद्र राघव ने लड्डू बाटकर खुशी का इजहार किया | इस मौके पर राघव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी और प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में रामराज की स्थापना के लिए भाजपा को चुना,भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ताओं की तथा जनता की जीत है | इस जीत से विपक्षी गठबंधन की हवा निकल गई है |   इस अवसर पर प्रमुख रूप से रवि राघव,विनीत चौहान,राजेश कुमार, भगवान दास बघेल, सत्येंद्र कुमार,ओम प्रकाश चौहान,जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, कुमारेश चौहान, कांति वर्मा, केशव लोधी,आलोक वाल्मीकि,राहुल गुप्ता,विपिन माहेश्वरी, संत यादव आदि लोग उपस्थित रहे वही दूसरी  तिराहा बाज़ार स्थित राज वार्ष्णेय सभासद के प्रतिष्ठान पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन विजयभारत कुलश्रेष्ठ, पूर्व चेयरमैन गिरीश मोहन गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य, जिला ...
  सिकंदराराऊ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव बरई शाहपुर एवं गाँव खेड़िया खुर्द में डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर बरई शाहपुर में 49 तथा खेड़िया खुर्द में 41 मरीज देखे गए। बरई शाहपुर में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए 49 मरीजों में 21 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 15 मरीजों की डेंगू और 16 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गांव खेड़िया खुर्द में 41  मरीज देखे  गए। 41  मरीजों में 17  मरीजों की मलेरिया स्लाइड  तथा 12 मरीजों की डेंगू तथा 15  मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। @samachar24news 

धूमधाम के साथ मनाया गया सत्य साईं बाबा का जन्मदिन

सिकंदराराऊ : मोहल्ला दमदमा स्थित साईं मंदिर पर साईं बाबा का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया, इस आयोजन के लिए भक्त काफी दिन से मेहनत कर रहे थे |   सुबह नगर संकीर्तन किया गया इसके बाद यज्ञ में  साईं भक्तों द्वारा आहुतिया दी गयी | दोपहर में नारायण सेवा की गयी जिसमे सैकड़ो संतो की सेवा की गयी |  इस अवसर पर प्रमुख रूप से सत्येंद्र कुमार,उन्मेष वर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा,रामकुमार माहेश्वरी, इंद्रदेव पालीवाल, राजेश सक्सेना,चंचल पालीवाल आदि मौजूद रहे| @samachar24news 
  सिकंदराराऊ :राजकीय हाई स्कूल अरनोट करियर मेले का आयोजन किया गया । जिसमें दलबीर सिंह प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल बस्तोई एवं  लोकेश जादौन जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा तथा बहुत से अभिभावक एवं गांव के प्रतिष्ठित लोग सम्मिलित हुए बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर के बारे में बताया गया एवं विभिन्न क्षेत्र जैसे पुलिस ,वकील ,डॉक्टर, इंजीनियर ,आर्किटेक्ट, रिसर्च स्कॉलर ,मेकअप आर्टिस्ट, फैशन डिजाइनर ,मैनेजमेंट आदि के वीडियो क्लिप जो विशेष कर बच्चों के लिए बनवाया गया था| उसको बच्चों को लैपटॉप के माध्यम से दिखाया गया एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया बच्चों ने पंख डायरी एवं विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित अपनी रुचि का करियर चार्ट बनाया था| जिसके लिए बच्चों को शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया गया I  सृष्टि शर्मा सहायक अध्यापिका द्वारा विभिन्न करियर के क्षेत्र की जानकारी दी गई मेले का समापन  हिना कौसर प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया I @samachar24news

सिकंदराराऊ के गांव टिकरी कलाँ के युवक की हुई अज्ञात वाहन से टक्कर, हालत गंभीर

  सिकंदराराऊ   नीलकमल पुत्र उदल सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी गांव टिकरी कलां गाँव भाटीकरा से मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवा कर अपने गांव की ओर जा रहा था लेकिन वह गाँव पंचो स्थित मंदिर के पास पंहुचा तो वहां खड़ा एक अज्ञात वाहन में उसकी मोटरसाइकिल घुस गई जिससे वह नीचे गिर पड़ा| रास्ते से गुजर रहे टिकरी कला के प्रधान इंजीनियर पवन कुमार ने नीलकमल को उठाया, और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए  जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे जे एन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया | @samachar24news 
सिकंदराराऊ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव बमनहार एवं गाँव इक़बालपुर में डॉ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर बमनहार में 48  तथा इक़बालपुर में  मरीज देखे गए। बमनहार में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए 48 मरीजों में 18 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 15 मरीजों की डेंगू और 11 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गांव इक़बालपुर  में 48  मरीज देखे  गए। 48 मरीजों में 18 मरीजों की मलेरिया स्लाइड  तथा 15  मरीजों की डेंगू तथा 11 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। @samachar24news 

थाना सिकंदराराऊ के गाँव लशकरगंज में हुई दो दिन पूर्व बबली फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी| जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी, मृतक के पिता ने कोतवाली में मृतक के ससुरालीजनों के खिलाफ मुक़ददमा दर्ज कराया हैँ |

  सिकंदराराऊ  बुधवार को लगभग दोपहर 1 बजे  बबली का शव कमरे मेम फांसी के फंदे से लटका मिला था, ग्रामीणों की मदद से शव को उतारा गया था |  पुलिस ने मौके पर आकर लोगों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था | स्वजन ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसको लेकर मृतक के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई हैँ | रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मृतक के पिता भीष्म पाल सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम आलमपुर कोटा थाना नारखी जिला फिरोजाबाद ने बताया कि उसकी पुत्री बबली की शादी 2019 में शैलेंद्र पुत्र यादराम निवासी लशकरगंज थाना सिकंदराराऊ के साथ में मय दान दहेज के साथ संपन्न हुई थी | बबली की शादी में नगदी सात लाख रूपये, मोटर साइकल सहित सोने चांदी के आभूषण उपहार में दिए गए थे |   लेकिन मेरी पुत्री के ससुरालीजन दिए हुए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे,आए दिन मेरी पुत्री के ससुरालीजन शैलेंद्र पुत्र यादराम (पति), यादराम पुत्र कल्लू सिंह (ससुर) कैलाशी देवी पत्नी राजवीर (सांस )डोली पत्नी जितेंद्र (जेठानी )और राजवीर पुत्र कल्लू सिंह (जेठ)...

परिवार की गृह क्लेश से तंग आकर युवक ने खाया जहर, हालात गंभीर |

सिकंदराराऊ  राजेश पुत्र डोरी लाल उम्र 28 वर्ष निवासी नगला डांडा (हसायन) ने गृह क्लेश से तंग आकर चूहा मार दवाई खाली, जिससे राजेश मौके पर बेहोश हो गया |  इसे देख उसके परिवार जनों के हाथ पांव फूल गए,औ रगंभीर हालत में तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने चेक करने के बाद राजेश को जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया | @samachar24news

सिकंदराराऊ के गाँव नोरथा इशेपुर में ब्लड प्रेशर बड़ने से महिला की बिगड़ी हालत, कुछ देर बाद मौत |

सिकंदराराऊ     गंगा देवी पत्नी तिलक सिंह निवासी नौरथा इशेपुर उम्र 60 की ब्लड प्रेशर बढ़ने से तबीयत बिगड़ गई, जिसको देखकर परिवार जनों के हाथ पांव फूल गए | परिवारजन तुरंत गंगा देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए जहां डॉक्टरों ने गंगा देवी को मृत घोषित कर दिया | @samachar24news

थाना सिकंदराराऊ के गाँव अगसौली के पास गंगागढ़ी निवासी महिला की उपचार के दौरान मौत |

सिकंदराराऊ  भावना पुत्री अशोक यादव निवासी गाँव छछेना थाना मलावन जिला एटा की शादी 26 जनवरी 2023 को गाँव गंगागढ़ी निवासी कुलदीप पुत्र अशोक यादव से हुई थी |  कुलदीप व कुलदीप का ससुराल पक्ष खेती का कार्य करते है | 18 नवंबर को भावना की डिलीवरी के दौरान निजी अस्पताल में बेटा हुआ था, 19 नवंबर को भावना की तबियत बिगड़ गयी, 20 नवंबर को स्वजन उसे अलीगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ भावना की तबियत ज्यादा बिगड़ गयी और  देर रात्रि भावना ने दम तोड़ दिया |  मौके पर क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिँह, कोतवाली प्रभारी अरविन्द कुमार राठी पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर हाथरस पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया हैँ | @samachar24news

सिकंदराराऊ के मोहल्ला रोशनगंज स्थित क्रय विक्रय केंद्र पर किसानों को पुलिस की मौजूदगी में डीएपी खाद वितरित किया गया

सिकंद्राराऊ के मोहल्ला रोशनगंज स्थित क्रय विक्रय केंद्र पर पुलिस की मौजूदगी में डीएपी खाद वितरण हो रहा था, लेकिन कुछ किसानों को खाद मिला कुछ किसान मायूस होकर खड़े रहे |   किसान सुबह 5:00 से ही लंबी कतारों में डीएपी के लिए खड़े थे, लेकिन जैसे ही डीएपी खाद का वितरण शुरू हुआ तो कुछ किसानों को डीएपी मिल गई, लेकिन कुछ किसानों को डीएपी ना मिली तो उन्होंने केंद्र पर पक्षपात का आरोप लगाया | @samachar24news 

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका पर विचार-विमर्श

 सिकंदराराऊ के महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन और सांस्कृतिक समारोहक  विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रयासों से राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका पर विचार-विमर्श का आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने जीवंत सहभागिता की। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मंजू उपाध्याय  ने की। विचार-विमर्श में वर्षा, कशिश, सुरमा, अंकित, विशाल, प्रवेश, मोहिनी आदि छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखें और सरदार पटेल जी से संबंधित अपनी कुछ जिज्ञासाओं को महाविद्यालय के प्राध्यापकों के समक्ष रखा। छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान डॉ. अजब सिंह , वाणिज्य संकाय एवं  विश्वनाथ प्रताप सिंह, इतिहास ने किया।  इसके अतिरिक्त डॉ. अजब सिंह ने सरदार पटेल द्वारा अपनाई रियासतों के एकीकरण प्रक्रिया और देश के किसानों के आर्थिक विकास हेतु उनके आर्थिक दृष्टिकोण भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षया प्रो. मंजू उपाध्याय जी ने छात्र-छात्राओं को लौहपुरुष सरदार पटेल से शिक्षा लेकर अनुशासित रहने एवं कर्तव्यबोध की भा...

सिकंदराराऊ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, मची खलबली |

सिकंदराराऊ |  कस्बे में अतिक्रमण की समस्या बहुत पुरानी है, समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं लेकिन अतिक्रमणकारी अभियान खत्म होते ही फिर से अतिक्रमण कर लेते हैं,जिससे अतिक्रमण की समस्या जस की तस बनी रहती हैँ | इन दिनों कस्बे में उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान अतिक्रमण को लेकर सजग दिखाई दे रहे हैं , और अतिक्रमणकारियों के लिए कठोर दिखाई दे रहे हैं,जिसको लेकर पूर्व में कई दिनों से अभियान चलाये जा रहे हैं |   गुरुवार को सुबह 10:00 बजे पंत चौराहा से कासगंज रोड सरदालापुल( बांई ओर ) तक उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान चलाया गया, जिससे अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई, बुलडोजर देख अतिक्रमणकारी जल्दी-जल्दी अपना अतिक्रमण हटाने लगे और इधर उधर भागते दिखे | जिससे अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया |   इस अवसर पर अभियान में उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान के साथ नगर पालिका अधिशासी अधिकारी श्री चंद, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार राठी, कस्बा इंचार्ज मनु यादव, जे ई पारुल दीक्षित, मौजूद रहे |   इस मौके पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहा...

किसान दिवस में भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय हाथरस पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर किसानो की निम्न समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र निवारण के लिए निवेदन किया |

  सिकंदराराऊ   किसानों ने मांग करी कि इस समय किसानों को खाद बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है खाद बीज वितरण केंद्र पर अति शीघ्र खाद उपलब्ध कराया जाए प्रत्येक किसान को खाद उपलब्ध कराया जाए| बिजली रोस्टर के निर्धारित समय 10 घंटे तक उपलब्ध कराई जाए बिजली कटौती में फॉल्ट का समय न जोड़ा जाए समय से बिजली न मिलने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है समय से बिजली दी जाए| नहर में समय से पानी छोड़ा जाए जिससे किसानों की फसल समय पर सिंचाई हो सके| किसान डिजिटल आई कार्ड के प्रत्येक गांव में कैंप लगाए जाएं जिससे समस्त किसानों को डिजिटल आई कार्ड उपलब्ध कराया जाए जिसमें मुख्य रूप से ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, जिला मंत्री वीरपाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष रघुवर दयाल , प्रवीण कुमार यादव, कृष्ण कुमार शर्मा,मुकेश पाठक, लाखन सिंह, माधवी सिंह, भूपेंद्र शर्मा,रामकुमार समस्त किसान मौजूद रहे @samachar24news

सिकंदराराऊ : 15 नवंबर को अलीगढ हाईवे पर हुई दुर्घटना में महिला की मौत |

  सिकंदराराऊ  जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी पत्नी हरि सिँह निवासी मुजरिया बदायूं  15 नवंबर को टेम्पो में अकराबाद से बैठकर सिकंदराराऊ आ रही थी |   टेम्पो गाँव बिलार के पास पहुँचते ही टेम्पो पलट गया और कृष्णा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी | घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ से अलीगढ रेफर किया गया | कल कृष्णा देवी ने अलीगढ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया |   मृतिका के पुत्र भूरे सिँह ने कोतवाली में टेम्पो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैँ | @samachar24news
  सिकंदराराऊ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव देवर पनाखर एवं गाँव महामई में डॉ हरिमोहन एवं डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर देवर पनाखर में 42  तथा भिसी मिर्जापुर में  42 मरीज देखे गए। दौलतपुर में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए 42 मरीजों में 19 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 15 मरीजों की डेंगू और 16 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गांव महामई में 36 मरीज देखे  गए। 36 मरीजों में 16 मरीजों की मलेरिया स्लाइड  तथा 13  मरीजों की डेंगू तथा 14 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला। @samachar24news

थाना सिकंदराराऊ के ग्राम लशकर गंज में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली|

  सिकंदराराऊ बताया गया कि बबली पत्नी शीलेन्द्र ने दोपहर में फांसी लगाकर आत्महत्या करली, उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था मौके पर क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिँह, कोतवाली प्रभारी अरविन्द कुमार राठी, क्राइम इंस्पेक्टर अवनीश कुमार व कस्बा इंचार्ज मनु यादव  पहुंच गए | कुछ देर बाद मौके पर मृतक के परिवारजन आ गए और लड़का पक्ष पर आरोप लगाते रहे |  पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला के शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए हाथरस भेज दिया | क्षेत्रधिकारी श्याम सिँह का कहना हैँ शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया हैँ, अभी तक मृतिका के मायके पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई हैँ, |तहरीर आने पर कार्यवाई की जाएगी | @samachar24news

सिकंदराराऊ में एक किशोर ने घर की ऊपरी मंजिल से जलता हुआ फेंका सिलेंडर, राहगीर बाल बाल बचे |

 सिकंदराराऊ |  आज लगभग शाम 7 बजे रिहान पुत्र अल्लानूर  उम्र 15 वर्ष मोहल्ला मटकोटा बाज़ार जा रहा था इतने में आयुष ने आकर उससे गाली गलौज व अभद्रता करते हुए मारपीट करदी |  इसके बाद आयुष अपने घर की ऊपरी मंजिल के जंगले से इंटें फेंकी और सिलेंडर फेंका जिससे राहगीर बाल बाल बचे | मौके पर सिटी इंचार्ज मनु यादव मय फ़ोर्स पहुंच गए, और दोनों पक्ष को कोतवाली ले आये | सिटी इंचार्ज मनु यादव का कहना है कि अभी तक दोनों पक्ष में से किसी की तहरीर नहीं आई हैँ, तहरीर आने के बाद ही कार्यवाई की जाएगी | @samachar24news