उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल का स्वागत
सिकंदराराऊ :
सिकंदराराऊ स्थित अंशु मशीनरी स्टोर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री ने नगर के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाएं एवं व्यापार मंडल की मासिक बैठक आयोजित किया करें।
अंत में उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल हमेशा खड़ा हुआ है। छोटे से लेकर बड़े व्यापारी के सामने अगर कोई समस्या आती है तो प्रदेश के पदाधिकारी हमेशा उनके साथ हैं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय , विधानसभा अध्यक्ष पंकज गुप्ता ,नगर महामंत्री मुकुल कुमार गुप्ता, सचिन वार्ष्णेय आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें