जीटी रोड का हाइवे बनना सभी के लिए खुशी की बात है लेकिन इसके साथ ही यह इस क्षेत्र के लिए दुःख का कारण भी बनता जा रहा है। वाहन निर्धारित गति से तेज चलते हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के चलते आवारा और जंगली पशु कभी भी सड़क पर आ जाते हैं जिससे अब तक सैकड़ों दुर्घटनाएं हुईं हैं और आए दिन लोग काल के गाल में समा रहे हैं।
उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पूर्व सांसद प्रतिनिधि और कर्मयोग सेवा संघ के अध्यक्ष विवेकशील राघव ने कहीं। राघव ने हाइवे अथॉरिटी तथा अधिकारियों से मांग की कि यथाशीघ्र रोड के दोनों और बाड़ लगाकर आवारा व जंगली पशुओं को रोड पर आने से रोकने के इंतजाम किए जाएं जिससे आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें