अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज कस्बे में बाल श्रम चिन्नांकन अभियान के तहत बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को मुक्त कराया गया व दुकानदारों को कारण बताओं नोटिस दिया गया।
अलीगंज कस्बे के विभिन्न स्थानों पर बाल मजूदरी कराई जा रही है। जिसका मुख्य कारण आर्थिक मजबूरी भी है। यह मजबूरी बच्चों से बाल मजदूरी करा रही है। हालाकि श्रम विभाग बाल मजदूरी को लेकर सख्त बना हुआ है। विभाग के द्वारा समय समय पर कड़ी कार्रवाई की गई है। जिसके चलते अलीगंज कस्बे में बाल श्रम चिन्नांकन अभियान के तहत छह दुकानों पर बाल मजदूरी कर रहे 8 बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। वहीं बच्चों से बाल श्रम करा रहे दुकानदारों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। विभाग के द्वारा बाल श्रम को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी राज बाबू, एसटीयू प्रभारी अखिलेश दीक्षित, चाइल्ड हेल्प लाइन रामवीर सिंह, एसटी प्रभारी अखिलेश दीक्षित, पुलिस बल एवं समस्त स्टाफ के संयुक्त कार्रवाई रही।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें