सिकंदराराऊ : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा गाँव देवर पनाखर एवं गाँव महामई में डॉ हरिमोहन एवं डॉ मीनू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप आयोजित किया गया । इस अवसर पर देवर पनाखर में 42 तथा भिसी मिर्जापुर में 42 मरीज देखे गए। दौलतपुर में आयोजित स्वास्थ्य केंद्र में देखे गए 42 मरीजों में 19 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 15 मरीजों की डेंगू और 16 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला वहीं दूसरी ओर गांव महामई में 36 मरीज देखे गए। 36 मरीजों में 16 मरीजों की मलेरिया स्लाइड तथा 13 मरीजों की डेंगू तथा 14 मरीजों की मलेरिया किट से जांच की गई। इस दौरान कोई भी मरीज मलेरिया तथा डेंगू पॉजिटिव नहीं मिला।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें