सिकंदराराऊ।
शनिवार को गांव नगला सरदार कचौरा में जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान के मार्केट में आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रमुख दवा व्यवसायी व भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राघव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अनेक प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिनमें प्रथम स्थान गौरव, द्वितीय स्थान सौरव को मिला।
इस मौके पर बबलू परमार , अखिलेश चौहान, ओम प्रकाश चौहान, विनीत चौहान, रवि राघव, प्रेमपाल कुशवाहा, धर्मेंद्र परमार आदि मौजूद रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें