सिकंदराराऊ के बी फार्मा विद्यालय में पढ़ाई करने आ रहा गुमशुदा छात्र, पुलिस के अथक प्रयास से मेंडू में मिला | थाना अकरबाद के गाँव गुदमई का छात्र हेमंत पुत्र श्यामवीर यादव उम्र 18 वर्ष सिकंद्राराऊ की प्राइवेट विद्यालय से बी फार्मा कर रहा है, वह रोजाना की तरह अपने घर से चलकर टेंपो में बैठकर पंतचौराहे सिकंदराराऊ पर आया और विद्यालय में पढ़ाई करने के बाद कोचिंग सेंटर पर गया | लेकिन कोचिंग सेंटर के बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा , उसके परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों से पूछताछ करी लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था|
परिवार जनों को हेमंत जब कोई सूचना नहीं मिली, तब उन्होंने सिकंदराराऊ कोतवाली में गुरुवार को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई, कस्बा इंचार्ज मनु यादव ने रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए हेमंत को ढूंढना शुरू किया तब जाकर देर रात्रि हेमंत मेंडू के पास एक गाँव अपने दोस्त के घर पर मिला |
हेमंत ने बताया कि वह अपने परिजनों से परेशान होकर अपने दोस्त के घर चला गया था, इसलिए उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया था जिससे परिजन घबरा गए थे |
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें