10 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने आगरा के एस एन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट बाइक सवार के खिलाफ मृतक के भाई ने कोतवाली में दर्ज कराई है ।
राकेश कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी गांव शेखगढी ने कोतवाली में रिपोर्ट लिखवाई है कि 29 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे करीब मेरे भाई पुष्पेंद्र सिंह पुत्र कप्तान सिंह निवासी गांव शेख गढ़ी थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस उम्र लगभग 43 वर्ष अपने गांव शेखगड़ी से दीपावली के त्यौहार की सौदा लेने अगसौली बाजार पैदल गए थे। वहां से सौदा लेकर अपने गांव शेखगढी के लिए पैदल आ रहे थे। तभी कचोरा रोड से अगसौली की तरफ 100 मीटर की दूरी पर मोटरसाइकिल ने पुष्पेंद्र सिंह को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा उनके सिर का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद गंभीर हालत में आठ दिन बाद डॉक्टर ने उन्हें एसएन हॉस्पिटल आगरा के लिए रेफर कर दिया । जहाँ इलाज के दौरान 6 नवंबर 2024 को उनकी मृत्यु हो गई।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें