सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम दरबार प्रतिष्ठा आयोजन के दूसरे दिन प्रतिमाओं का अधिवास संपन्न….. प्राण प्रतिष्ठा से होता है निर्जीव प्रतिमा में देव ऊर्जा का संचार : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज


अलीगढ। श्री चैतराम सैनी द्वारा स्थापित श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में भगवान श्रीराम दरबार प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन किया जा रहा है। 

वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज के सानिध्य में चल रहे इस आयोजन का शुभारम्भ 01 नवम्बर से प्रारंभ हो चुका है जिसके तहत विधि विधान के साथ मुख्य यजमान अंकित पालीवाल, नेहा पालीवाल ने अनेकों विधियों और मन्त्रोंच्चार के साथ आचार्य गौरव शास्त्री,रवि शास्त्री,शिवम शास्त्री,ओम वेदपाठी संतोष पंडित, अनुज पंडित,विनीत शर्मा आदि विद्वान आचार्यों के द्वारा गत दो दिवसों में पहले दिन की पूजा में गणेश पूजन,सर्वतोभद्र पूजन,चतुष्योगिनी पूजन,वास्तु पूजन क्षेत्रपाल पूजन,नवग्रह पूजन कलश पूजन आदि के साथ समस्त देवताओं का आवाहन किया गया वहीं शनिवार 02 नवम्बर को सभी प्रतिमाओं का जलाधिवास,अन्नाधिवास,घृताधिवास,पुष्पाधिवास,धूपाधिवास,फलाधिवास करवाया गया। इस अवसर पर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने प्राण प्रतिष्ठा के महत्व को लेकर बताया कि सनातन धर्म में प्राण प्रतिष्ठा से पहले कोई भी मूर्ति पूजा के योग्य नहीं मानी जाती है बल्कि निर्जीव मूर्ति मानते हैं,मूर्ति में शक्ति का संचार करके प्राण प्रतिष्ठा के द्वारा ही देवता रूप में बदला जाता है।इसके बाद ही पूजा और भक्ति के योग्य प्रतिमा बनती है।

कार्यक्रम के संयोजक और मंदिर के सेवक मुकेश कुमार सैनी ने भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 04 नवम्बर तक चलने वाले श्री राम दरबार की प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन शहर के मुख्य संत पूज्य स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज की अध्यक्षता में भगवान राम दरबार का अनावरण एवं उद्घाटन समारोह किया जाएगा जिसमें स्वामी नारायण मंदिर अक्षर धाम के महंत पूज्य मुनि वत्सलदास जी प्रकट ब्रह्म स्वरुप महंत स्वामी महाराज की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

उन्होंने बताया कि शहर में स्थित यह मंदिर अति प्राचीन मंदिरों में से एक है,विगत कई वर्षों से यहां राम के सेवक हनुमान की पूजा हो रही है,वहीं उनके आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सहित उनके परिवार की मूर्ति प्रतिष्ठा करवाने का शुभ अवसर हम सभी शहर वासियों को मिल रहा है।जहाँ न केवल शहर के बल्कि दूर दूर से लोग दर्शन हेतु आएँगे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गई मेहंदी प्रतियोगिता

सिकंदराराऊ।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्यालय की छात्राओं के मध्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन विद्यालय की समस्त आचार्या एवं निर्णायक मंडल में उपस्थित श्रीमती रेनू चौहान और शिल्पा महेश्वरी ने किया।  प्रतियोगिता में बाल वर्ग में प्रथम स्थान निषा धनगर ,साक्षी, वंशिका, द्वितीय स्थान तनु ,कृतिका, तृतीय स्थान मेघा, अंशिका, किशोर वर्ग में प्रथम स्थान प्रियांशी, योग्यता, द्वितीय स्थान ईशा, दीक्षा वर्मा, कशिश वर्मा, तृतीय स्थान भूमि ,निशु एवं तरुण वर्ग में प्रथम स्थान भावना, सृष्टि, द्वितीय स्थान आशा, दीक्षा एवं तृतीय स्थान वैष्णवी एवं रिया ने प्राप्त किया।  कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के द्वारा निर्णायक मंडल में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। @samachar24news

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...