एटा रोड स्थित गांव जिमिसपुर के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को रोंद डाला जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अभिषेक कुमार उम्र 37 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र यादव निवासी गांव लालगड़ी शुक्रवार की शाम को पैदल कहीं जा रहा था तभी गांव लालगड़ी के पास अज्ञात वाहन ने अभिषेक को टक्कर मार दी जिससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । दुर्घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन सीएचसी पर पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा अभिषेक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में बीच का था । उसके दो बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें