भावना पुत्री अशोक यादव निवासी गाँव छछेना थाना मलावन जिला एटा की शादी 26 जनवरी 2023 को गाँव गंगागढ़ी निवासी कुलदीप पुत्र अशोक यादव से हुई थी |
कुलदीप व कुलदीप का ससुराल पक्ष खेती का कार्य करते है |
18 नवंबर को भावना की डिलीवरी के दौरान निजी अस्पताल में बेटा हुआ था, 19 नवंबर को भावना की तबियत बिगड़ गयी, 20 नवंबर को स्वजन उसे अलीगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ भावना की तबियत ज्यादा बिगड़ गयी और देर रात्रि भावना ने दम तोड़ दिया |
मौके पर क्षेत्राधिकारी श्यामवीर सिँह, कोतवाली प्रभारी अरविन्द कुमार राठी पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर हाथरस पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया हैँ |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें