अलीगंज।* अलीगंज कस्बे में शनिवार को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अलीगंज चेयरमेन प्रतिनिधि सहित ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने गौ माता का पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
विकास खंड अलीगंज क्षेत्र मे गोपाष्टमी के इस विशेष अवसर पर कान्हा गौ आश्रय स्थल अलीगंज पर चेयरमैन प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता द्वारा गौ पूजन किया गया। गौवंश को तिलक करके पूजा की गई और उन्हें फल-फूल अर्पित कर गौरक्षा का संकल्प लिया गया साथ ही 50 किलो गुड और कई दर्जन केले गौवंशों के लिए दान किए गए। चेयरमैन प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता ने गौ माता के प्रति श्रद्धा और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता की सेवा से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि समाज में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है। उन्होंने सभी से गौ माता की सेवा में समर्पित भाव रखने की अपील की। इस मौके पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी व रितेश सिंह, प्रतिनिधि अल्ट्राटेक नीरज गुप्ता, अजीत गुप्ता, सुनील कुमार, सुदेश बाबू तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वही ग्राम पंचायत प्रधान संतोष यादव द्वारा गो पूजन किया गया मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अलीगंज ग्राम सचिव व योगेंद्र कुमार अंकित कुमार योगेश यादव तथा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे, सभी ने मिलकर गौ माता की पूजा अर्चना की और गौरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। गोपाष्टमी के दिन गौ सेवा और गौरक्षा का संकल्प लेकर सभी ने यह संदेश दिया कि गौ माता की रक्षा हमारे समाज और संस्कृति की जिम्मेदारी है।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें