सिकंदराराऊ :
उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से थाना सिकंदराराऊ पर थाना दिवस का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित व गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए |
जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी द्वारा समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया |
थाना दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं क्षेत्रधिकारी श्यामवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से थाना सिकंदराराऊ पर जनसुनवाई की गई |
इस दौरान सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया |
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें